लाइव न्यूज़ :

फूल मोहम्मद हत्याकांड में 30 लोग दोषी करार, 49 अन्य बरी, जानें क्या है पूरा मामला

By भाषा | Updated: November 16, 2022 22:12 IST

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मंगलवार को तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह समेत 30 लोगों को दोषी माना। दोषियों को सजा 18 नवंबर को सुनाई जाएगी।

Open in App
ठळक मुद्देअदालत ने मामले में 30 लोगों को दोषी ठहराया है और 49 को बरी कर दिया है।भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी जिससे वह जिंदा जल गये थे।घटना के बाद राज्य सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया था।

जयपुरः राजस्थान के सवाई माधोपुर जिले की एक विशेष अदालत ने फूल मोहम्मद हत्याकांड में 30 लोगों को दोषी ठहराया और 49 लोगों को बरी कर दिया। पुलिस निरीक्षक फूल मोहम्मद मैन टाउन थाने के थानाधिकारी थे जब 17 मार्च 2011 को सूरवाल गांव में उत्तेजित भीड़ ने उन्हें जिंदा जला दिया था।

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के मामलों की सुनवाई कर रही विशेष अदालत ने मंगलवार को तत्कालीन पुलिस उपाधीक्षक महेंद्र सिंह समेत 30 लोगों को दोषी माना। दोषियों को सजा 18 नवंबर को सुनाई जाएगी। सीबीआई के वकील श्रीदास सिंह ने सवाई माधोपुर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘अदालत ने मामले में 30 लोगों को दोषी ठहराया है और 49 को बरी कर दिया है।’’

उल्लेखनीय है कि थानाधिकारी फूल मोहम्मद 17 मार्च 2011 में सूरवाल गांव गये थे जहां एक आदमी पानी की टंकी पर चढ़ गया था। हत्या के एक मामले में पुलिस द्वारा कथित तौर पर कार्रवाई न करने के कारण उसने टैंक से कूद कर आत्महत्या कर ली थी इसके बाद आक्रोशित भीड़ ने थानाधिकारी को निशाना बनाया और उन पर पथराव उस समय किया जब वह जीप में बैठे थे।

पथराव से पुलिस अधिकारी फूल मोहम्मद जीप में बेहोश हो गये और भीड़ ने उनकी गाड़ी में आग लगा दी जिससे वह जिंदा जल गये थे। घटना के बाद राज्य सरकार ने उन्हें शहीद का दर्जा दिया था। मामले की जांच भी सीबीआई को सौंपी गई थी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीराजस्थानPoliceसीबीआईकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए