लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन की परवाह किए बिना भदोही से मुंबई पैदल गई पत्नी के मायके जाने से शख्स ने जहर खाकर की खुदखुशी

By भाषा | Updated: May 1, 2020 21:53 IST

भदोही के शख्स ने लॉकडाउन की परवाह किये बिना पैदल भदोही से मुंबई के लिए पत्नी के मायके चले जाने से ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया शहर कोतवाली के पीरखान मोहल्ले निवासी भरत लाल (45) यही अपने घर पर रहता थाउसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर मुंबई में अपने मायके में रहती है

भदोही: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से निपटने के लिए लगाये गये लॉकडाउन की परवाह किये बिना पैदल ही भदोही से मुंबई के लिए पत्नी के मायके निकल जाने से व्यथित पति ने ज़हर खाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया शहर कोतवाली के पीरखान मोहल्ले निवासी भरत लाल (45) यही अपने घर पर रहता था जबकि उसकी पत्नी तीन बच्चों को लेकर मुंबई में अपने मायके में रहती है। 

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्रीकांत राय ने शुक्रवार को बताया भरत लाल की पत्नी होली के मौके पर यहाँ पति के पास अकेले ही आई थी और 25 मार्च को देश में हुए लॉकडाउन के चलते वह यहाँ रुक गई थी। श्रीकांत राय के मुताबिक पड़ोसियों ने बताया कि वह मुंबई जाने को लेकर ज़िद पर अड़ी थी इसी को लेकर बीते रविवार को दोनों के बीच झगड़ा हुआ था और सोमवार को उसकी पत्नी पैदल ही अपने मायके जाने के लिए निकल गई। 

उन्होंने बताया कि भरत ने उसकी तलाश की लेकिन उसकी पत्नी का पता नहीं चला और न ही वह मुंबई अभी तक पहुंची है। इसी बात से परेशान भरतलाल ने बृहस्पतिवार (30 अप्रैल) को कोई ज़हरीला पदार्थ खा लिया जिससे उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :आत्मघाती हमलाभदोहीमुंबईकोरोना वायरस लॉकडाउन
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्रिकेटकौन थे अनिल गुरव?, दोस्तों के बीच ‘मुंबई के विवियन रिचर्ड्स’ के नाम से थे मशहूर

क्राइम अलर्टबेकार तार को लेकर झगड़ा, हथौड़े से हमला कर प्रभु राउत ने पहाड़ी कुमार यादव को मार डाला, रोहित कुमार ने दी गवाही?, बिहार से मुंबई आए थे नौकरी करने?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला