लाइव न्यूज़ :

शख्स ने बेटी पैदा होने के बाद 'पालन-पोषण' के लिए पत्नी से मांगे 30 हजार रुपये, FIR दर्ज

By अनुराग आनंद | Updated: December 6, 2020 09:26 IST

शख्स ने बेटी पैदा होने पर पत्नी से लालन-पालन के लिए पैसे मांगे, जिसके बाद मामला पुलिस के समक्ष गया और फिर जानें क्या हुआ...

Open in App
ठळक मुद्देनवजात के पिता ने बच्ची के पालन-पोषण के लिये घरवालों से 30,000 रुपये लाने को कहा।इसके बाद सूचना मिलते ही पुलिस ने इस मामले में आरोपी पिता के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

नई दिल्ली:महाराष्ट्र के भिवंडी जिले में बेटी को जन्म देने पर कथित रूप से पत्नी को प्रताड़ित करने का मामला सामने आया। यही नहीं बच्ची के पालन-पोषण के लिये ससुराल वालों से 30,000 रुपये मांगने के लिये एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इंडिया डॉट कॉम के मुताबिक, इस घटना के संबंध में पुलिस ने शनिवार को यह जानाकारी दी है। इस मामले की जानकारी देते हुए एक पुलिस अधिकारी ने कहा कि आरोपी व्यक्ति के अलावा उसके माता-पिता के खिलाफ भी भारतीय दंड संहिता की धारा 498ए के तहत मामला दर्ज किया गया है।

पुलिस अधिकारी ने शिकायत का हवाला देते हुए कहा कि 21 वर्षीय महिला को प्रताड़ित करने के मामले में आरोपियों की पहचान दिलशाद गाबा मोमिन, सोनू गाबा मोमिन तथा नौशाद मोमिन के रूप में हुई है।

आरोप है कि उन्होंने बेटी को जन्म देने पर महिला को प्रताड़ित किया और उससे बच्ची के पालन-पोषण के लिये घरवालों से 30,000 रुपये लाने को कहा। पुलिस ने अभी इस मामले में किसी को गिरफ्तार नहीं किया है। 

इससे पहले महाराष्ट्र के ही पुणे स्थित एक अस्पताल में इस तरह का मामला सामने आया था। यहां भी अस्पताल में एक पिता ने बेटी पैदा होने के बाद अस्पताल में जमकर हंगामा किया था। उसने बेटी पैदा करने का आरोप पत्नी पर लगाते हुए, उसे जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके बाद सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपी पिता को गिरफ्तार कर लिया था। यह घटना 29 जून 2020 की है।

टॅग्स :महाराष्ट्रकेसभिवंडी
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला