लाइव न्यूज़ :

मुंबई में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल हुए लोगों की जानकारी देने पर युवक की पिटाई

By भाषा | Updated: April 2, 2020 16:22 IST

दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी कथित तौर पर ग्रामीण अधिकारी को देने के मामले में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।

Open in App
ठळक मुद्देतबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी देने के मामले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी।वैराग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज कर लिया है।

मुम्बई. दिल्ली के निजामुद्दीन (पश्चिम) में तबलीगी जमात के कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले लोगों की जानकारी कथित तौर पर ग्रामीण अधिकारी को देने के मामले में महाराष्ट्र के सोलापुर जिले में कुछ लोगों ने एक व्यक्ति की पिटाई कर दी। पुलिस ने बताया कि पिंपरी गांव के ग्रामसेवक ने तबलीगी जमात के कार्यक्रम में शामिल होने वाले सात लोगों की जानकारी दी थी और उनकी कोरोना वायरस की जांच कराने पर भी जोर दिया था। 

पुलिस ने बताया कि जानकारी देने से नाराज एक समूह ने मंगलवार को व्यक्ति की पिटाई कर दी। इस संबंध में वैराग पुलिस थाने में एक मामला दर्ज किया गया है। वहीं सोलापुर के एसपी मनोज पाटिल ने पीटीआई को बताया कि इन सात लोगों की जांच रिपोर्ट में इन्हें कोरोना वायरस ना होने की पुष्टि हुई है। आईपीएस अधिकारी ने कहा,हमने सभी सात लोगों की जांच कराई। सभी की रिपोर्ट में उन्हें कोरोना वायरस ना होने की पुष्टि हुई है।

इस बीच, महाराष्ट्र में बारामती अदालत ने कोरोना वायरस के संक्रमण को रोकने के लिए लगाए गए लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में तीन लोगों को तीन दिन की सजा दी। पुलिस ने दावा किया कि लॉकडाउन का उल्लंघन करने के मामले में सजा दिए जाने का यह पहला मामला है। न्यायाधीश जे. जे. बछुलकर ने बुधवार को अफ़ज़ल अत्तार (39), चंद्रकुमार शाह (38) और अक्षय शाह (32) को तीन दिन के कारावास की सजा या 500-500 रुपए जुर्माना अदा करने का आदेश दिया। 

टॅग्स :महाराष्ट्रकोरोना वायरस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतबारामती विधानसभा सीटः सुनेत्रा पवार के खिलाफ प्रत्याशी ना उतारें?, सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा- निर्विरोध जिताएं, सभी दलों से की अपील

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया

क्राइम अलर्टखुले कुएं में गिरी कार, परिवार के 9 सदस्यों की गई जान, समारोह में शामिल होने के बाद घर लौट रहे थे, वीडियो

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला