लाइव न्यूज़ :

पहलू खान की हत्या मामले में कोर्ट 6 आरोपी को किया बरी, गाय खरीदकर लौटते वक्त की गई थी पिटाई

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 14, 2019 18:06 IST

पहलू खान लिंचिंग( pehlu khan lynching ): पहलू खान के वकील ने कहा है कि उन्होंने उम्मीद की थी कि आरोपियों को फांसी की सजा मिलेगी। लेकिन ऐसा नहीं हुआ है।

Open in App
ठळक मुद्देपहलू खान को पीट पीट कर मार डालने के मामले में छह आरोपियों को अलवर की अदालत ने बरी किया है। 6 आरोपियों बरी किये जाने के बाद पहलू खान के बेटे ने स्थानीय मीडियो को इसे एक धोखा बताया है।

अलवर लिंचिंग पहलू खान केस में राजस्थान के अलवर जिला न्यायालय ने अपना फैसला सुनाते हुए सभी 6 आरोपियों को बरी कर दिया है। कोर्ट ने सबूतों के अभाव में  6 आरोपियों को क्लीन चिट दी है। पहलू खान केस में 9 लोगों को आरोपी बनाया गया था, जिसमें से दो नाबालिग हैं। दूसरे आरोपियों को आपराधिक आरोपों का सामना करना पड़ेगा।

अलवर की एक अदालत ने बहुचर्चित पहलू खान भीड़ हत्या (मॉब लिंचिंग) मामले में छह आरोपियों को बुधवार को बरी कर दिया। अदालत ने आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी किया है। अपर लोक अभियोजक योगेंद्र सिंह खटाणा ने अलवर के अतिरिक्त सत्र न्यायालय (संख्या एक) के बाहर संवाददाताओं को बताया, ‘‘अदालत ने छह आरोपियों को संदेह का लाभ देते हुए बरी कर दिया है।’’

उन्होंने कहा,‘‘फैसले की प्रति अभी हमें नहीं मिली है। फैसले का अध्ययन करने के बाद हम अपील करेंगे।’’ उल्लेखनीय है कि इस मामले में कुल नौ आरोपियों में तीन नाबालिग हैं, जिनका मामला किशोर न्यायालय में चल रहा है। यह घटना दो साल पहले की है, जब खान एक अप्रैल 2017 को जयपुर से दो गाय खरीद कर जा रहा था तभी बहरोड़ में भीड़ ने गो तस्करी के शक में उन्हें रोक लिया।

खान और उसके दो बेटों की भीड़ ने पिटाई की। तीन अप्रैल को ईलाज के दौरान अस्पताल में खान की मौत हो गयी। भाषा पृथ्वी कुंज देवेंद्र सुभाष सुभाष

राजस्थान के अलवर में गोतस्करी के शक में एक अप्रैल 2017 को कथित गोरक्षकों की भीड़ द्वारा पहलू खान की जमकर पिटाई की गई थी। जिसके दो दिन पहलू खान की मौत हो गई थी। पहलू खान डेयरी का बिजनेस करता था। 

6 आरोपियों बरी किये जाने के बाद पहलू खान के बेटे ने स्थानीय मीडियो को इसे एक धोखा बताया है। उन्होंने कहा है कि वो मामले की जांत की हम फिर से मांग करेंगे। 

बता दें कि जिस वक्त पहलू खान पर हमला हुआ था, उस समय वह राजस्थान में गाय खरीदने के बाद हरियाणा जा रहे थे। पहलू खान की हमले के 2 दिनों बाद मौत हो गई थी। 

टॅग्स :राजस्थान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

ज़रा हटकेबेइज्जती करके इज्जत देने पर विश्वविद्यालय का बहुत-बहुत शुक्रिया?, डिग्री प्राप्त करते समय पत्रकारिता छात्रा की तीखी टिप्पणी वायरल, देखिए

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO

क्राइम अलर्टMotihari News: बिहार पुलिस ने मदरसे में की छापेमारी, पीएफआई से सांठगांठ का संदेह