लाइव न्यूज़ :

बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को मिली जान से मारने धमकी, चचेरे भाई ने दर्ज कराई एफआईआर

By शिवेंद्र राय | Updated: January 24, 2023 13:03 IST

धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने धमकी मिलने के बाद मध्य प्रदेश छतरपुर के बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई गई है। पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Open in App
ठळक मुद्देधीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने धमकी मिली हैमध्य प्रदेश छतरपुर के बमीठा थाने में एफआईआर दर्जपुलिस ने धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की

छतरपुर: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को जान से मारने धमकी मिली है। धमकी मिलने के बाद धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री के चचेरे भाई लोकेश गर्ग ने मध्य प्रदेश छतरपुर के बमीठा थाने में एफआईआर दर्ज कराई है। शिकायत के बाद पुलिस ने धारा 506, 507 के तहत मामला दर्ज किया है। 

पूरे मामले की जानकारी देते हुए छतरपुर के पुलिस अधीक्षक सचिन शर्मा ने बताया कि मामला दर्ज कर जांच की जा रही है। एसपी सचिन शर्मा ने कहा, "लोकेश गर्ग ने आवेदन दिया था। उन्होंने बताया कि उनको दो अलग-अलग नंबरों से धीरेंद्र शास्त्री से बात कराने के लिए कहा गया था। जब व्यक्ति की बात धीरेंद्र शास्त्री से नहीं हो पाई तो इस व्यक्ति ने आवेश में ऐसी चीजें बोली जिसमें अपराध होना पाया गया है।"

छतरपुर के पुलिस अधीक्षक ने आगे बताया, "संदिग्ध का नाम अमर सिंह है। सिम धारक की जांच की जा रही है।  हमने IPC की धारा 506, 507 लगाई है। यह व्यक्ति अपनी समस्या से ग्रस्त है और महाराज जी मिलना चाहता था। इस व्यक्ति की लंबे समय से बात नहीं हो पा रही थी इसी कारण  ऐसा काम किया।"

बता दें कि मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले में स्थित बागेश्वर धाम मंदिर के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री इन दिनों चर्चा में हैं।  धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री पर अंधविश्वास फैलाने और लोगों को चमत्कार के नाम पर बेवकूफ बनाने का आरोप है। नागपुर की अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था ने उन पर अंधविश्वास फैलाने का आरोप लगाया है। अंध श्रद्धा निर्मूलन संस्था के आरोपों के बाद से ही ये मामला सुर्खियों में है।

फिलहाल धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में रामकथा करा रहे हैं और वहीं से अपने विरोधियों और आलोचकों पर निशाना साध रहे हैं। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि ये सब कुछ सनातन धर्म पर हमला करने के लिए किया जा रहा है। धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का कहना है कि उन्होंने जब से सनातन धर्म के लिए घर वापसी का मुद्दा उठाया है तब से आये दिन षड़यंत्र किए जा रहे हैं।  

टॅग्स :क्राइममध्य प्रदेशक्राइम न्यूज हिंदीMadhya Pradesh Police
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?