लाइव न्यूज़ :

कोटा से पटना पहुंची महिला के साथ चार ने किया गैंगरेप, रुपए, मोबाइल और कीमती सामान लूटकर फरार, जानें मामला

By एस पी सिन्हा | Updated: September 22, 2021 15:53 IST

पुलिस ने दरियापुर के रहने वाले पंकज और सोतीचक के रहने वाले सोनू उर्फ विमल को हिरासत में लिया है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला मोतिहारी की रहने वाली है.पति के साथ राजस्थान के कोटा में रहती थी.मणि, पंकज, संतोष और सोनू का नाम के अपराधियों पर आरोप लगाये गए हैं.

पटनाः नशाखुरानी गिरोह की शिकार महिला के साथ बिहार की राजधानी पटना में सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिये जाने का मामला सामने आई है. महिला मोतिहारी की रहने वाली है और वह अपने पति के साथ राजस्थान के कोटा में रहती थी.

 

 

महिला पटना पहुंची थी और पटना पहुंचने के बाद वह नशाखुरानी गिरोह की शिकार हो गई. पीड़िता के बयान पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर ली है. इस मामले में चार लोगों को अभियुक्त किया गया है, लेकिन उन में से अब तक केवल दो अपराधियों की गिरफ्तारी हो पाई है. इस मामले के बारे में बताया जा रहा है कि राजस्थान के कोटा से मोतिहारी की रहनेवाली युवती पटना जंक्शन पर पहुंची थी.

यहां, पहुंचकर वह बस स्टैंड जाने के लिए ऑटो पर सवार हुई. पीडिता के मुताबिक शाम में जब वह अपनी तीन साल की बच्ची के साथ पटना पहुंची तो स्टेशन से बाहर निकलते ही ऑटो वालों के नशाखुरानी गिरोह के चंगुल में फंस गई. उसने बताया कि जिस ऑटो पर वह सवार हुई थी उस ऑटो पर अन्य लोग भी सवार थे.

उन्हीं में से एक ने गर्मी अधिक होने की बात करते हुए मुंह के पास रुमाल हटाया और उसे झाड़ दिया. उसके बाद उसे कुछ पता नहीं चला और अगली सुबह 5 बजे उसे एक फर्टिलाइजर गोदाम में होश आया. उसे एक सुनसान गोदाम में ले जाकर पहले उसके रुपए, मोबाइल और बाकी कीमती सामान लूट लिए गए और फिर गिरोह के सदस्यों ने बारी-बारी से उसके साथ दुष्कर्म किया.

वारदात को अंजाम देने के बाद गिरोह के सदस्य एक बाइक पर बिठाकर उसे फोरलेन ओवरब्रिज के पास ले गए और बच्ची के साथ उसे वहां छोड दिया. फोरलेन पर बदहवास स्थिति में पडी इस महिला के ऊपर पुलिस की नजर पड़ी और पुलिस उसे अपने साथ थाने ले आई. प्राप्त जानकारी के अनुसार ऑटो पर सवार दो के अलावा यहां महिला को दो और लोग दिखे.

इस दौरान चारों बदमाशों ने बच्ची की जान का भय दिखाकर युवती से डेबिट कार्ड ले लिया. पीड़िता ने जो जानकारी दी है उसके मुताबिक गौरीचक थाना इलाके के सुडीहा के पास से एक सुनसान गोदाम में उसे रखा गया था, जहां उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया.

पुलिस ने इस मामले में महिला के बयान के आधार पर कार्रवाई करते हुए दरियापुर के रहने वाले पंकज और सोतीचक के रहने वाले सोनू उर्फ विमल को हिरासत में लिया है. इस मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी करने में जुटी हुई है. सूत्रों के अनुसार मणि, पंकज, संतोष और सोनू का नाम के अपराधियों पर आरोप लगाये गए हैं. जिनमें से दो को गिरफ्तार कर लिया गया है और अन्य दो की गिरफ्तारी ले लिए छापेमारी की जा रही है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटनाराजस्थानरेप
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए