लाइव न्यूज़ :

17.60 लाख रुपये नकद, 19 लाख रुपए का सोने और 47000 का चांदी का आभूषण मिला, भ्रष्ट सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से 125 फीसदी अधिक संपत्ति

By एस पी सिन्हा | Updated: August 30, 2025 18:00 IST

सूत्रों के अनुसार छापेमारी में 19 लाख रुपए का सोने का आभूषण बरामद किया गया है। वहीं 47000 का चांदी का आभूषण मिला है।

Open in App
ठळक मुद्देनागेंद्र कुमार के पटना स्थित बोरिंग रोड स्थित फ्लैट से लेकर गया के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। हुंडई व एक मारुति कार व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।नागेंद्र कुमार के खिलाफ 28 अगस्त 2025 को निगरानी थाने में दर्ज किया गया था।

पटनाः बिहार में निगरानी विभाग ने ग्रामीण कार्य विभाग के सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ आय से अधिक संपत्ति मामले में बड़ी कार्रवाई की है। निगरानी विभाग की छापेमारी में नागेंद्र कुमार के आवास से 17 लाख 60 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। निगरानी ब्यूरो ने जानकारी दी है कि भ्रष्ट अभियंता के खिलाफ आय से 125 फीसदी अधिक संपत्ति अर्जित करने का केस दर्ज कर कोर्ट के आदेश पर तलाशी ली जा रही थी। इस दौरान नागेंद्र कुमार के पटना स्थित बोरिंग रोड स्थित फ्लैट से लेकर गया के पैतृक आवास की तलाशी ली गई। 

सूत्रों के अनुसार छापेमारी में 19 लाख रुपए का सोने का आभूषण बरामद किया गया है। वहीं 47000 का चांदी का आभूषण मिला है। छापेमारी में विभिन्न बैंकों के सात पासबुक, जमीन के चार डिड, एक भवन निर्माण से संबंधित इकरारनामा, भारतीय जीवन बीमा में निवेश संबंधी पांच रसीद, एक हुंडई व एक मारुति कार व एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया है।

दरअसल, निगरानी विभाग ने मिली शिकायत पर ग्रामीण कार्य अवर प्रमंडल मोकामा में पदस्थापित सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के खिलाफ 28 अगस्त 2025 को निगरानी थाने में दर्ज किया गया था। इसके बाद 29 तारीख की शाम से ही सहायक अभियंता नागेंद्र कुमार के पटना, गया स्थित फ्लैट आवास की तलाशी ली जा रही थी।

राजधानी पटना के बेहद पॉश इलाको में शुमार बोरिंग रोड स्थित बोरिंग रोड के श्रीकृष्ण पूरी थाना के कृष्णा अपार्टमेंट के पीछे स्नेह एनक्लेव के फ्लैट समेत कई ठिकानों पर छापेमारी की गई। आरोपी नागेंद्र कुमार मूलतः गया जिले के चन्दौती थाना क्षेत्र अंतर्गत कुजाप गांव के रहने वाले हैं।

इस छापेमारी दस्ते का नेतृत्व  निगरानी विभाग के डीएसपी स्तर के अधिकारी ने किया। बताया जाता है कि बीते वर्षों की अपेक्षा इस वर्ष कार्रवाई में 70 से ज्यादा शिकायतें मिली, जिसमें 60 से ज्यादा मामले दर्ज हुए और अब तक 69 गिरफ्तारियां हुई है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारPoliceगोल्ड रेटचांदी के भाव
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए