लाइव न्यूज़ :

राष्ट्रपति से सम्मानित भोजपुरी लेखक ब्रजकिशोर दुबे की संदिग्ध परिस्थिति में मौत, पैर बंधे थे और सिर पानी से भरी बाल्टी में डूबा था

By भाषा | Updated: November 15, 2022 12:55 IST

पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष एस के शाही ने बताया कि भोजपुरी लेखक ब्रजकिशोर दुबे के परिवार के सदस्यों द्वारा फोन किए जाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद पाया।

Open in App
ठळक मुद्देफ्लैट का दरवाजा खोला तो वह बाथरूम में मृत पाए गए।पैर बंधे हुए थे तथा उनका सिर पानी से भरी एक बाल्टी में डूबा हुआ पाया गया था।घटना स्थल का मुआयना एफएसएल की टीम द्वारा किया गया है।

पटनाः राष्ट्रपति से सम्मानित भोजपुरी लेखक ब्रजकिशोर दुबे की पटना शहर के पाटलिपुत्र थाना क्षेत्र में एक मकान में संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गयी है। पाटलिपुत्र थाना अध्यक्ष एस के शाही ने सोमवार को बताया कि पिछले कुछ दिनों से अवसाद से ग्रसित दुबे जनता कालोनी स्थित अपने एक मित्र के एक फ्लैट में यह कहकर रह रहे थे कि वहां शांत माहौल है जहां वह कुछ लेखन-पाठन का कार्य करेंगे।

रविवार से अकेले वही फ्लैट में रह रहे थे। थाना अध्यक्ष ने बताया कि सोमवार को दुबे के परिवार के सदस्यों द्वारा उन्हें फोन किए जाने पर कोई जवाब नहीं मिला तो वे वहां पहुंचे और दरवाजा अंदर से बंद पाया। उन्होंने बताया कि दुबे के परिवार के सदस्यों ने किसी तरीके से फ्लैट का दरवाजा खोला तो वह बाथरूम में मृत पाए गए।

उन्होंने बताया कि दुबे के पैर बंधे हुए थे तथा उनका सिर पानी से भरी एक बाल्टी में डूबा हुआ पाया गया था और उनके शव पर किसी तरह के जख्म के निशान नहीं पाए गए। शाही ने बताया कि मौके पर एक सुसाइड नोट भी मिला है जिसमें दुबे ने अपने इस कदम के बारे में लिखा है कि इसमें उनके मित्र सहित अन्य किसी व्यक्ति का दोष नहीं है।

उन्होंने बताया कि घटना स्थल का मुआयना एफएसएल की टीम द्वारा किया गया है। थाना अध्यक्ष ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एफएसएल टीम की जांच और पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर मौत के सही कारणों के बारे में पता चल पाएगा ।

टॅग्स :बिहारपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

भारततख्त श्री पटना साहिब गुरुद्वारे में माथा टेकने पटना पहुंचे पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने केन्द्र सरकार और भाजपा पर बोला तीखा हमला

भारतबिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने की उद्योगपतियों को बिहार वापस आने और प्रदेश में ही उद्योग लगाने की अपील

भारतबिहार में पिछले एक माह में 8 हजार 681 बच्चों के गायब होने की बात आई सामने, 85 प्रतिशत संख्या लड़कियां हुईं गायब

स्वास्थ्यबिहार में हर साल कैंसर से 80000 मौत?, प्रतिवर्ष 1.20 लाख नए रोगी, देश में चौथे स्थान पर बिहार, आईजीआईएमएस रिपोर्ट में खुलासा?

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्टसासाराम-पटना यात्री ट्रेन में भीषण आग, यात्रियों में दहशत, देखिए वीडियो

क्राइम अलर्टरसोई गैस सिलेंडर से लगी आग, एक ही परिवार के 9 लोग झुलसे, 7 माह का बच्चा भी शामिल