लाइव न्यूज़ :

प्यारी-प्यारी बातों में लुभाया, जीने-मरने की कसम खाए और 7 साल तक यौन शोषण?, 9 मार्च को दूसरी लड़की से शादी, बैरगनिया थानाध्यक्ष राहुल कुमार पर गंभीर आरोप, युवती ने एसपी को लिखा पत्र?

By एस पी सिन्हा | Updated: March 10, 2026 16:10 IST

पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च को राहुल कुमार ने चुपचाप किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी उसे मिली तो वह पूरी तरह टूट गई।

Open in App
ठळक मुद्देवर्षों तक भरोसा किया, उसी ने उसे धोखा देकर उसकी जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया। पूरे मामले में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।वायरल तस्वीर में राहुल कुमार और युवती को एक साथ देखा जा सकता है।

पटनाः बिहार की राजधानी पटना के पटेल नगर की रहने वाली एक युवती ने बैरगनिया थाना के थाना प्रभारी पर शादी के नाम पर यौन शोषण के गंभीर आरोप लगाया है। युवती का कहना है कि थाना प्रभारी ने पहले उसे अपनी प्यारी-प्यारी बातों में लुभाया उसके बाद बात इतनी बढ़ गई कि दोनों एक दुसरे के साथ जीने-मरने की कसम खाने लगे और इस दौरान संबध भी बनाए इसके बाद जब बात शादी तक पहुंची तो थाना प्रभारी ने अपना असली रंग दिखाया। इसके बाद अब पीड़िता ने इस मामले को लेकर लिखित शिकायत दर्ज करवाई है।

दरअसल, युवती ने अपने प्रेमी थानाध्यक्ष राहुल कुमार पर गंभीर आरोप लगाते हुए न्याय की गुहार लगाई है। युवती का आरोप है कि राहुल कुमार ने करीब सात वर्षों तक उससे शादी का वादा कर रिश्ता बनाए रखा, लेकिन बाद में बिना जानकारी दिए चुपचाप किसी दूसरी युवती से विवाह कर लिया।

इस घटना के सामने आने के बाद मामला चर्चा का विषय बन गया है और सोशल मीडिया पर भी इससे जुड़ी तस्वीरें वायरल हो रही हैं। पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात राहुल कुमार से करीब आठ साल पहले हुई थी। धीरे-धीरे दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और रिश्ता प्रेम संबंध में बदल गया।

युवती का कहना है कि राहुल कुमार ने उससे शादी का वादा किया था और इसी भरोसे पर वह लंबे समय तक उसके साथ रिश्ते में रही। पीड़िता का आरोप है कि इतने वर्षों तक वह राहुल कुमार के साथ एक गंभीर रिश्ते में रही और उसे विश्वास था कि दोनों जल्द ही विवाह करेंगे। युवती का आरोप है कि इसी बीच राहुल कुमार ने अचानक उसे धोखा दे दिया।

पीड़िता के मुताबिक, 9 मार्च को राहुल कुमार ने चुपचाप किसी दूसरी लड़की से शादी कर ली। जब इस बात की जानकारी उसे मिली तो वह पूरी तरह टूट गई। युवती का कहना है कि जिस व्यक्ति पर उसने इतने वर्षों तक भरोसा किया, उसी ने उसे धोखा देकर उसकी जिंदगी को मुश्किल में डाल दिया।

बताया जा रहा है कि आरोपी राहुल कुमार वर्तमान में सीतामढ़ी जिले के बैरगनिया थाना में थानाध्यक्ष के पद पर तैनात हैं। पीड़िता का कहना है कि एक जिम्मेदार पद पर रहते हुए भी राहुल कुमार ने उसके साथ धोखा किया और अब उससे किसी तरह का संपर्क भी नहीं कर रहे हैं। इस पूरे मामले में एक तस्वीर भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है।

वायरल तस्वीर में राहुल कुमार और युवती को एक साथ देखा जा सकता है। दावा किया जा रहा है कि यह तस्वीर उस समय की है जब दोनों के बीच प्रेम संबंध था। सोशल मीडिया पर इसे लेकर काफी चर्चा हो रही है। वहीं, अब न्याय की मांग को लेकर पीड़िता ने सीतामढ़ी के एसपी को एक लिखित आवेदन देकर पूरे मामले की जांच कराने और उचित कार्रवाई करने की मांग की है।

इसके साथ ही उसने पटना के शास्त्री नगर थाना में भी लिखित शिकायत दर्ज कराई है। युवती का कहना है कि वह पिछले कई वर्षों से राहुल कुमार के साथ रिश्ते में थी और उसने हमेशा शादी का भरोसा दिया, लेकिन बाद में अचानक दूसरी शादी कर ली। पीड़िता ने कहा कि जब तक उसे न्याय नहीं मिलेगा, वह अपनी लड़ाई जारी रखेगी। प्रशासन से निष्पक्ष जांच और दोषी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

युवती का कहना है कि यदि उसे न्याय नहीं मिला तो वह आगे भी कानूनी कदम उठाने से पीछे नहीं हटेगी। फिलहाल इस मामले को लेकर पुलिस प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है। हालांकि शिकायत मिलने के बाद संबंधित अधिकारियों द्वारा मामले की जांच किए जाने की बात कही जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीBihar PoliceपटनाPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए