लाइव न्यूज़ :

पटनाः प्रेमी युगल ट्रेन के आगे कूदे, प्रेमिका की मौत, प्रेमी का हाथ कटा, गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती

By एस पी सिन्हा | Updated: September 28, 2021 19:39 IST

बिहारः फतुहा रेल पुलिस के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. वे घर से फतुहा के लिए रवाना हो चुके हैं.

Open in App
ठळक मुद्देफतुहा स्टेशन पश्चिम पुरानी केविन व माल गोदाम के पास यह घटना घटी.दाहिना हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं.ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां आज सुबह फतुहां स्टेशन के पास एक प्रेमी युगल चलती ट्रेन के आगे कूद गए. इस घटना में प्रेमिका की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रेमी गंभीर रूप से घायल हो गया.

 

प्रेमी युवक का दाहिना हाथ कट कर शरीर से अलग हो गया और उसे सिर में भी गंभीर चोटें आईं हैं. जीआरपी के द्वारा इलाज के लिए उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वहीं प्रेमिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है. प्राप्त जानकारी के अनुसार आज सुबह साढे़ पांच बजे के करीब पटना-मोकामा रेलखंड पर फतुहा के पास एक प्रेमी जोडा चलती ट्रेन के इंजन के आगे कूद गया.

फतुहा स्टेशन पश्चिम पुरानी केविन व माल गोदाम के पास यह घटना घटी. ट्रेन की चपेट में आकर युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि युवक का दाहिना हाथ कट गया और सिर में गंभीर चोटें आई हैं. घायल हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है. स्थानीय लोगों ने जब जीआरपी को घटना की जानकारी दी तो फतुहा जीआरपी के पदाधिकारी और जवान मौके पर पहुंचे.

जीआरपी ने गंभीर रूप से घायल प्रेमी युवक को फतुहा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती करा दिया. प्राथमिक उपचार के बाद उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया गया. वहीं, जीआरपी ने युवती के शव को कब्जे में लेकर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. उनके पास मिले पहचानपत्र से दोनों की पहचान हो गई है.

पहचानपत्र के मुताबिक, युवती भोजपुर जिले के अगिआंव थाना क्षेत्र के करमनिया गांव की निवासी निशा कुमारी है. वहीं, युवक उसी गांव के निवासी लालबाबू सिंह का पुत्र दीपक कुमार है. बताया जा रहा है कि दोनों आपस में प्रेम करते थे. आशंका जताई गई है कि प्रेम  में विफल होने पर दोनों ने चलती ट्रेन के आगे कूदकर आत्महत्या का प्रयास किया. 

वहीं, स्थानीय लोगों का कहना है कि प्रेम में असफल होने पर दोनों आत्महत्या करने की नीयत से ट्रेन के आगे से गुजर रहे थे. तभी ट्रेन से कटकर प्रेमिका की मौत हो गई. जबकि प्रेमी की जान बच गई. फिलहाल जीआरपी पूरे मामले की छानबीन कर रही है.

फतुहा रेल पुलिस के पदाधिकारी धर्मेंद्र कुमार ने बताया है कि दोनों के परिजनों को सूचना दे दी गई है. वे घर से फतुहा के लिए रवाना हो चुके हैं. परिजनों से बातचीत के बाद ही मामला स्पष्ट हो पाएगा. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीभारतीय रेलपटनाबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टफोन, पेनड्राइव और टैबलेट में 121 अश्लील वीडियो?, रवींद्र गणपत एरंडे ने सरकारी नौकरी का वादा कर अलग-अलग होटल में कई महिलाओं का यौन शोषण किया