लाइव न्यूज़ :

पटना: जेडीयू नेता की पत्नी के साथ जिम ट्रेनर की 1100 बार हुई थी फोन पर बात...और चल गई गोली, जानें पूरा मामला

By विनीत कुमार | Updated: September 20, 2021 12:53 IST

पटना में शनिवार को एक जिम ट्रेनर पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने एक जेडीयू नेता और उनकी पत्नी को हिरासत में लिया था। जिम ट्रेनर के बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया था।

Open in App
ठळक मुद्देजेडीयू नेता राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को पटना पुलिस ने हिरासत में लिया था।पटना में जिम ट्रेनर की हत्या के प्रयास के मामले में पुलिस ने पूछताछ के लिए इन्हें हिरासत में लिया था।

पटना: जेडीयू नेता डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को पटना पुलिस ने 26 वर्षीय एक जिम ट्रेनर की गोली मारकर हत्या के प्रयास के मामले में हिरासत में लिया था। रजीव कुमार और उनकी पत्नी को बाद में पुलिस ने पूछताछ के बाद सशर्त छोड़ दिया। जिम ट्रेनर की हत्या की कोशिश शनिवार सुबह की गई थी।

जिन ट्रेनर की पहचान विक्रम सिंह के तौर पर हुई थी जिस पर अज्ञात लोगों ने उस गोली चलाई थी जब वह पटना मार्केट में स्थित अपने जिम की ओर जा रहा था। 

गोली लगने के बावजूद 2.5 किमी तक चलाई बाइक

विक्रम गोली लगने के बाद भी करीब 2.5 किलोमीटर तक अपनी बाइक चलाता रहा था। अज्ञात बदमाशों ने विक्रम सिंह को पांच गोली मारी थी। बहरहाल, विक्रम खुद पीएमसीएच पहुंचा था जहां उसका ऑपरेशन किया गया।

होश में आने के बाद विक्रम को पुलिस को दिए बयान में राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी खुशबू को अपने ऊपर हत्या का जिम्मेदार बताया था। इसी बयान के आधार पर पुलिस ने दोनों को हिरासत में लिया है और पूछताछ कर रही है।

घटनास्थल का सीसीटीवी भी जांच रही पुलिस

पुलिस ने घटनास्थल का सीसीटीवी फुटेज भी प्राप्त किया है। इसमें पांच हमलावर विक्रम को गोली मारने के बाद पैदल ही वहां से भागते नजर आ रहे हैं। बहरहाल, पार्टी के राज्य के डॉक्टर विंग के उपाध्यक्ष रहे राजीव सिंह का मामले में नाम सामने आने के बाद पार्टी से निकाल दिया गया है।

वहीं, पुलिस सूत्रों के अनुसार प्रारंभिक जांच में पता चला है कि विक्रम सिंह को खत्म करने के लिए भाड़े के हत्यारों को रखा गया था और इस साजिश के पीछे सिंह और उनकी पत्नी ही मास्टरमाइंड हो सकते हैं।

विक्रम और खुशबू के रिश्तों से जुड़ी है कहानी

जांच के दौरान पता चला कि विक्रम और खुशबू इस साल जनवरी से एक-दूसरे को जानते थे और तब से एक-दूसरे को करीब 1100 बार फोन कर चुके हैं।

राजीव सिंह फिजियोथेरेपिस्ट हैं और पटना के बोरिंग रोड इलाके में एक क्लिनिक चलाते हैं। सामने आई जानकारी के अनुसार राजीव ने कथित तौर पर खुशबू के साथ संबंधों के कारण विक्रम को खत्म करने की धमकी भी दी थी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपटनाबिहारजेडीयू
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए