लाइव न्यूज़ :

पटना बालिका गृहः रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता अरेस्ट, नशे का इंजेक्शन देकर लड़कियों से कराती थी सेक्स रैकेट, जेल

By एस पी सिन्हा | Updated: August 28, 2022 20:16 IST

Patna Girls Home: पटना के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) मानवजीत सिंह ढिल्लों ने कहा, ‘‘शारीरिक शोषण की शिकायतों को देखने के लिए एक विशेष जांच दल (एसआईटी) का गठन किया गया है। तीन लड़कियों ने सीआरपीसी की धारा 164 के तहत एक मजिस्ट्रेट के सामने दर्ज कराये गए बयान में यौन शोषण की शिकायत की। अधीक्षक द्वारा पीटा जाता था।’’

Open in App
ठळक मुद्देबिहार में एक और बालिका गृह में रह रही लड़कियों ने यौन शोषण का आरोप लगाया है।बालिका गृह की प्रभारी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जानकारी पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने रविवार को दी।

पटनाः पटना के गाय घाट स्थित महिला रिमांड होम में होने वाले कुकर्मों से पर्दा उठता हुआ दिखने लगा है। रिमांड होम में सेक्स रैकेट संचालित किये जाने के आरोप लगने के बाद रिमांड होम की अधीक्षक वंदना गुप्ता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। उसके खिलाफ रिमांड होम में रह चुकी तीन लड़कियों ने गंभीर आरोप लगाए हैं।

रिमांड होम में रहने वाली संवासिनों (लड़कियों) को नशे का इंजेक्शन देकर बाहर भेजने, उन्हें प्रता्डित करने, शारीरिक और मानसिक शोषण सहित कई आरोप लगे हैं। गाय घाट में स्थित रिमांड होम की महिला अधीक्षक वंदना गुप्ता के खिलाफ रिमांड होम में ही रह चुकी दो लड़कियों ने लड़कों को वहां बुलवाने और उनका यौन शोषण करवाने का आरोप लगाया था।

गायघाट रिमांड होम में रह चुकी पीड़िता द्वारा गंभीर आरोप लगाया गया था। पीड़िता ने बताया था कि गायघाट रिमांड होम में गई थी तब भी वंदना गुप्ता वहां थी। आरोप लगाया था कि लड़कियों को गलत काम करने के लिए नशीली दवा दी जाती थी। नौकरी के नाम पर नशीला इंजेक्शन देकर बाहर भेजा जाता था। विरोध करने पर उनके पक्ष में रहने वाली लड़कियों से पिटाई कराई जाती थी।

उसे मुजफ्फरपुर भेजा गया था, जहां एक युवक रिसीव करने वाला था। उसका नाम भी उजागर किया था। पीड़िता किसी तरह उनके चंगुल से निकली थी। लड़क‍ियों ने दावा किया था कि रात होने पर उन्‍हें नशा ख‍िला दिया था और सुबह जगने पर उनके पूरे बदन में दर्द होता था। युवती का आरोप था कि अधीक्षक वंदना गुप्ता नशे का इंजेक्शन देकर अवैध धंधे में जाने को मजबूर करती हैं।

विरोध करने पर उन्हें भूखा रखा जाता है। बाहर निकलने के बाद पीड़िता वापस रिमांड होम जाने को तैयार नहीं थी। एक पीडिता के आरोप के बाद दूसरी भी सामने आयी। एक वीडियो भी वायरल हुआ जिसमें एक युवती ने आरोप लगाया था कि बांग्लादेश की रहने वाली महिला को यहां मरने पर मजबूर कर दिया गया।

करीब छह महीने से इस मामले की जांच पटना पुलिस की एसआईटी कर रही थी। महिला थाना में बीते फरवरी में दो लड़कियों के बयान पर प्राथमिकी दर्ज हुई थी। इस रिमांड होम में क्‍या-क्‍या कुकर्म होते थे, सब पीड़ित युवतियों ने बताए थे। एक एनजीओ की सक्रियता और पटना हाईकोर्ट की दखल के बाद पुलिस ने तत्‍परता दिखाई।

करीब छह महीने से अधिक समय तक हुई जांच के बाद मिले ठोस साक्ष्य के आधार पर वंदना गुप्ता गिरफ्तार किया गया। एसएसपी डा. मानवजीत सिंह ढिल्लों ने इस मामले की जांच के लिए एसआइटी बनाई गई थी। जांच और साक्ष्य मिलने के बाद वंदन गुप्ता को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।

मुजफ्फरपुर आश्रय गृह कांड के लिए बिहार कुख्यात रहा है। यह मामला मुंबई स्थित टाटा इंस्टीट्यूट ऑफ सोशल साइंसेज द्वारा किये गए एक सामाजिक ऑडिट में सामने आया था। उसके बाद राज्य की नीतीश कुमार सरकार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जांच का आदेश देना पड़ा।

तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा ने इस्तीफा दे दिया था। तब तत्कालीन केंद्रीय गृह मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में एक बयान दिया था। मामले की सुनवाई अंततः दिल्ली स्थानांतरित कर दी गई और मुख्य आरोपी ब्रजेश ठाकुर को अदालत ने आजीवन कारावास की सजा सुनाई। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए