लाइव न्यूज़ :

पटनाः जिम ट्रेनर को गोली मारने के आरोप में जदयू के पूर्व नेता राजीव सिंह और पत्नी खुशबू सहित पांच लोग अरेस्ट, 120 दिनों में 1100 बार फोन पर बात

By एस पी सिन्हा | Updated: September 23, 2021 19:31 IST

बिहारः डॉक्टर दंपति राजीव और पत्नी खुशबू को हिरासत में ले लिया है. पटना के महिला थाने में डॉक्टर दंपति से पूछताछ की जा रही है.

Open in App
ठळक मुद्देगिरफ्तारी की पुष्टि पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने की है.फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह, शूटर, लाइनर और एक अन्य आरोपी के रूप में हुई हैं.जिम ट्रेनर की हत्या के लिए तीन लाख रुपए देने की बात सामने आ रही है.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में पुलिस ने आज जदयू के पूर्व नेता डॉ. राजीव सिंह और उनकी पत्नी खुशबू सिंह सहित पांच लोगों को जिम ट्रेनर विक्रम सिंह (26) पर 19 सितंबर को हुए जानलेवा हमले के सिलसिले में कथित रूप से शामिल होने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया.

इस गिरफ्तारी की पुष्टि पटना के एसएसपी उपेंद्र कुमार शर्मा ने की है. पुलिस की जांच में उन आरोपों को सही पाया गया है, जो विक्रम सिंह ने डॉक्टर राजीव कुमार सिंह और उनकी पत्नी पर लगाए थे. गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फिजियोथेरेपिस्ट डॉ राजीव कुमार सिंह, उनकी पत्नी खुशबू सिंह, शूटर, लाइनर और एक अन्य आरोपी के रूप में हुई हैं.

शूटरों के साथ डॉक्टर पत्नी की बात हुई थी. जिम ट्रेनर की हत्या के लिए तीन लाख रुपए देने की बात सामने आ रही है. गिरफ्तार अपराधियों ने बताया कि ठेकेदार ने इन तीनों अपराधियों को हायर करने के लिए किसी विकास नाम के व्यक्ति से संपर्क साधा था. विकास ने इन तीनों शूटर्स से तीन लाख में जिम ट्रेनर को गोली मारने का सौदा किया था.

हालांकि यह हत्याकांड नहीं, बल्कि गोलीकांड बनकर रह गया, क्योंकि जिम ट्रेनर विक्रम राजपूत को 5 गोलियां तो लगी, मगर उन्होंने दम नहीं तोड़ा. जब विक्रम की मौत ही नहीं हुई तो तय रकम में से एक भी रुपया शूटर्स को नहीं दिया गया. इस तरह से जिम ट्रेनर विक्रम पर किए गए जानलेवा हमले में एक के बाद एक कई खुलासे होते जा रहे हैं.

यह मामला हाई-प्रोफाइल तब हो गया, जब इसमें डॉक्टर दंपति राजीव और पत्नी खुशबू का नाम जुड़ गया. पुख्ता सबूतों के आधार पर डॉक्टर दंपति राजीव और पत्नी खुशबू को हिरासत में ले लिया है. पटना के महिला थाने में डॉक्टर दंपति से पूछताछ की जा रही है. यह मामला कुछ हद तक प्रेम त्रिकोण का सामने आने लगा. जिसके बाद पुलिस ने इन तीनों की कॉल डिटेल निकलवाई.

जिससे कुछ अलग ही मामला सामने आया. बीते 120 दिनों में 1100 बार विक्रम और खुशबू के बीच फोन पर बातचीत हुई थी. इसके अलावा खुशबू बार-बार विक्रम के घर भी आती जाती रहती थी, जिसको लेकर विक्रम का परिवार भी तनाव में रहता था. इन सबके बीच पुलिस को कुछ कॉल रिकॉर्डिंग और विक्रम और खुशबू की तस्वीरें मिली, जो कि साफ जाहिर करती हैं कि इन दोनों के बीच में कुछ था.

जिससे मामला पुख्ता होता चला गया. इसके अलावा विक्रम ने घायल अवस्था में खुद बयान दिया था कि डॉक्टर दंपत्ति ने उन पर जानलेवा हमला करवाया है. यहां उल्लेखनीय है कि वारदात से पूर्व जिम ट्रेनर को जान से मारने की धमकी देने का ऑडियो सामने आया था.

घायल जिम ट्रेनर की पत्नी व परिजनों का दावा है कि ऑडियो में धमकी देने वाली महिला खुशबू सिंह जो फिजियोथेरेपिस्ट डॉ. राजीव कुमार सिंह की पत्नी है. यदि ऑडियो की वायस रिकॉर्डिंग की एफएसएल जांच करा दी जाए तो हकीकत सामने आ जाएगी. बताया जा रहा है कि पुलिस ने पीडित जिम ट्रेनर के आरोपों को सही मानते हुए जांच आगे बढाया और आरोपों को सही पाया.

जख्मी जिम ट्रेनर की पत्नी वर्षा का आरोप है कि ऑडियो में डॉक्टर की पत्नी मेरे पति को फोन पर भद्दी-भद्दी गालियां दी थीं. यही नहीं मेरे पति को धमकाया जा रहा है कि आकर मार देंगे. बता दें कि डॉक्टर राजीव कुमार सिंह पहले जदयू मेडिकल सेल के राज्य उपाध्यक्ष के पद पर थे. हत्याकांड में नाम सामने आने के बाद उन्हें पद से हटा दिया गया था.

जिम ट्रेनर को अज्ञात अपराधियों ने शनिवार सुबह उस समय गोली मार दी थी जब वे पटना मार्केट के जिम जा रहे थे. अज्ञात अपराधियों ने उसके शरीर में पांच गोलियां मारी थीं. पुलिस ने कहा कि विक्रम ने अपने ऊपर हुए जानलेवा हमले के लिए डॉ राजीव और उनकी पत्नी को आरोपी बनाया था.

ट्रेनर के बयान के बाद, पुलिस ने राजीव और उनकी पत्नी को उनके पाटलिपुत्र कॉलोनी स्थित आवास से हिरासत में लिया और प्रारंभिक पूछताछ के बाद रिहा कर दिया. पुलिस ने दावा किया कि विक्रम की हत्या करने के लिए शूटर्स को हायर किया गया था. जबकि गिरफ्तार डॉक्टर और उनकी पत्नी इस साजिश के पीछे के मास्टरमाइंड हैं. डॉ राजीव बोरिंग रोड में एक क्लिनिक चलाते हैं. उन्होंने कथित तौर पर विक्रम को खुशबू के साथ उसके संबंधों के कारण जान से मारने की धमकी दी थी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए