पटना डबल मर्डर: रिटायर्ड कमिश्नर और पत्नी की हुई घर में हत्या, जांच में जुटी पुलिस
By धीरज पाल | Published: September 7, 2018 11:01 AM2018-09-07T11:01:47+5:302018-09-07T11:01:47+5:30
Patna Double Murder Case News Updates: रिटायर्ड कमिश्नर हरेंद्र की दो शादी की थी। वो यहां अपनी पत्नी के साथ एक भव्य मकान में रहते थे। इस मकान में दोनों के अलावा एक नौकरानी भी रहती है जो इन दोनों का ख्याल रखती थी।
पटना, 07 सितंबर:बिहार की राजधानी पटना में दिन-ब-दिन कानून व्यवस्था की स्थिति बिगड़ती जा रही है। हत्याएं, लूटपाट और बलात्कार की घटनाएं सामने आती रहती है। ऐसे में पटना में डबल मर्ड की एक घटना सामने आई है। देर रात रिटायर्ड कमिश्नर और उनकी पत्नी की एकसाथ हत्या कर दी गई। उनके ही हर में हुई हत्या के बाद आसपास सन्नाटा पसर गया है। घटना पर पहुंची ने दोनों के शव बरामद किए और हत्या के पीछे अपराधियों की जांच में जुट गई है।
हालांकि हत्या के पीछे मकसद अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाया है। बताया जा रहा है कि हत्या की जांच पुलिस प्रशासन के अलाअधिकारी कर रहे हैं। राजधानी पटना के पॉश इलाके बुद्धा कॉलोनी थाना क्षेत्र के दुजरा इलाके में रह रहे सिंचाई विभाग के 82 वर्षीय रिटायर्ड कमिश्नर हरेंद्र प्रसाद और उनकी 75 वर्षीय पत्नी साधना की उनके ही घर में हत्या कर दी गई। इस खबर से न केवल आसपास के इलाके में सन्नाटा पसरा बल्कि पुसिल विभाग में भी खलबली मच गई।
Patna: 82-year-old retired commissioner (irrigation dept), Harendra Prasad, and his wife Sadhana found dead at their residence in Buddha Colony yesterday; murder suspected. Police investigation underway. #Bihar
— ANI (@ANI) September 7, 2018
बताया जा रहा है कि रिटायर्ड कमिश्नर हरेंद्र की दो शादी की थी। वो यहां अपनी पत्नी के साथ एक भव्य मकान में रहते थे। इस मकान में दोनों के अलावा एक नौकरानी भी रहती है जो इन दोनों का ख्याल रखती थी। इतना ही नहीं इनके दो बेटे और एक बेटियां भी हैं। बेटी आस्ट्रेलिया में रहती है और एक बेटा दिल्ली में डॉक्टर है। हालांकि दोनों का एकसाथ हत्या किए जाने के पीछे का मकसद नहीं समझ में आ रहा है। हालांकि पुलिस जांच में जुटी है।
एसएसपी मनु महाराज की मानें तो यह हत्या लुट के उद्देश्य से नहीं किया गया है। इसलिए यह हत्या पुलिस के लिए बेहद ही गंभीर और चुनौतिपूर्ण है।