लाइव न्यूज़ :

पटना में नाबालिग युवती ने प्रेमी पर लगाया यौन शोषण का आरोप, पुलिस को जानकारी देने पर गोली मारने की धमकी

By एस पी सिन्हा | Updated: February 2, 2021 18:12 IST

बिहार में पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर मोहल्ले में शख्स ने नाबालिग के साथ रेप किया. 2 सालों से गंदा काम कर रहा था.

Open in App
ठळक मुद्देयुवक द्वारा विगत 2 सालों से उसके साथ प्रेम जाल में फंसा कर अनैतिक संबंध बनाया जा रहा था.पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि युवक परिजनों को इस संबंध में पुलिस को जानकारी देने पर गोली मार देने की धमकी दिया करता था.डर के कारण पीड़ित के परिजनों ने इतने दिनों तक चुप्पी साधे रखी.

पटनाः बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर नाबालिग युवती से यौन शोषण का मामला सामने आया है. ताजा मामला पटना के जक्कनपुर थाना क्षेत्र के पुरंदरपुर मोहल्ले का है, जहां परिजनों द्वारा स्नेहल नाम के युवक द्वारा डरा धमका कर यौन शोषण करने का मामला दर्ज कराया गया है.

प्रेमिका ने भी अपने प्रेमी के ऊपर जबर्दस्ती शारीरिक संबंध बनाने का आरोप लगाया है. पीडिता में इस घटना को लेकर थाने में शिकायत की है. पटना पुलिस इस घटना की छानबीन में जुटी हुई है. बताया जा रहा है कि नाबालिग के साथ उस इलाके के रहने वाले एक युवक द्वारा विगत 2 सालों से उसके साथ प्रेम जाल में फंसा कर अनैतिक संबंध बनाया जा रहा था.

पीड़िता के परिजनों ने कहा है कि युवक परिजनों को इस संबंध में पुलिस को जानकारी देने पर गोली मार देने की धमकी दिया करता था और कहीं ना कहीं डर के कारण पीड़ित के परिजनों ने इतने दिनों तक चुप्पी साधे रखी. हालांकि परिजनों ने अब हिम्मत जुटाकर थाने में शिकायत दर्ज करा दी है.

पीड़िता ने इस मामले को लेकर थाने में आवेदन दिया है. जक्कनपुर थाना की टीम घटना की छानबीन कर रही है. जक्कनपुर थानाध्यक्ष ने बताया कि आवेदन के मुताबिक प्रेमिका ने अपने प्रेमी के ऊपर मर्यादा को भंग करने का आरोप लगाया है. फिलहाल पुलिस इस पूरे मामले की अनुसंधान में जुट गई है. आरोपी फरार बताया जा रहा है. हालांकि पुलिस उसकी गिरफ्तारी के लिए छापेमारी में जुट गई है.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहारपटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए