लाइव न्यूज़ :

57 साल के सीओ पर 26 साल की महिला ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण का आरोप लगाया, सरकारी गाड़ी जलाने का आरोप, जानें पूरा माजरा

By एस पी सिन्हा | Updated: January 17, 2022 19:18 IST

सीओ ने केस दर्ज कराने वाली युवती पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी गाड़ी को जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है.

Open in App
ठळक मुद्देमहिला बेतिया की रहनेवाली है.महिला ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है.विरोध करने पर सीओ ने उसे बदनाम करने की धमकी दी.

पटनाः बिहार में पटना जिले के बख्तियारपुर अंचल के अंचलाधिकारी रघुवीर प्रसाद (57) के खिलाफ एक महिला (26) ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण किए जाने की प्राथमिकी दर्ज कराई है. उसने आरोप लगाया है कि बेतिया में सीओ के पद पर तैनाती के दौरान रघुबीर प्रसाद ने मांग में सिंदूर भरा था.

 

 

महिला पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है. वहीं सीओ ने केस दर्ज कराने वाली युवती पर हत्या के प्रयास, सरकारी कार्य में बाधा डालने व सरकारी गाड़ी को जलाने के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस अब दोनों मामले की जांच कर रही है. महिला बेतिया की रहनेवाली है. महिला ने पुलिस को जो लिखित शिकायत दी है.

उसमें आरोप लगाया है कि रघुवीर प्रसाद जब बेतिया में सीओ थे तभी उनसे उसकी नजदीकियां बन गई थी. सीओ ने पहले बाप बेटी का रिश्ता बना उससे नजदीकी बनाईं. उसके बाद एक दिन मौका देख उसकी मांग में जबरन सिंदूर डाल कर उसके साथ संबंध बनाए. विरोध करने पर सीओ ने उसे बदनाम करने की धमकी दी.

महिला का यह भी दावा है कि उसने इस करतूत का विरोध किया, लेकिन सीओ ने वीडियो वायरल करने की धमकी देकर उसे चुप करा दिया. महिला की मानें तो सीओ पिछले 8 साल से शादी का झांसा देकर उसके साथ कथित पति बनकर शारीरिक संबंध बनाता रहा है. महिला ने पुलिस को बताया कि शनिवार को सीओ रघुवीर प्रसाद उसे खुद फोन कर बख्तियारपुर बुलाये थे.

यहां आने पर शाम में उसके साथ एक मॉल के पास गए. जहां पूर्व नियोजित साजिश के तहत गाडी में आग लगाकर उसे फंसाने की कोशिश की गई और उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया. महिला ने यह भी आरोप लगाया कि सीओ ने उसके दो स्मार्ट फोन भी छीन लिये, जिसमें दोनों के बीच कई अंतरंग तस्वीरें तथा बातचीत रिकॉर्ड थे.

हालांकि सीओ रघुवीर प्रसाद ने महिला के द्वारा लगाए सभी आरोपों को निराधार बताया. वहीं थानाध्यक्ष मुकेश कुमार वर्मा ने बताया महिला के बयान पर सीओ के विरुद्ध दुष्कर्म का केस दर्ज किया गया है. सीओ ने भी महिला पर जानलेवा हमला यानी हत्या का प्रयास करने तथा सरकारी कार्य में बाधा पहुंचाते हुए गाडी जलाने का केस दर्ज कराया है.

महिला को गाडी जलाने के आरोप में न्यायिक हिरासत में भेजा जाएगा. दरअसल, 15 जनवरी को बख्तियारपुर सीओ की गाडी बख्तियारपुर में बीच बाजार में अचानक जल गई. शुरू में गाडी जलने की वजह शार्ट सर्किट बताई गई थी, लेकिन जब पटना के जिलाधिकारी डॉ चंद्रशेखर सिंह ने गाड़ी जलने की जांच का आदेश दिया तब सीओ ने बख्तियारपुर पुलिस में बेतिया की महिला के खिलाफ सरकारी काम मे बाधा डालने और गाड़ीजलाने का आरोप लगाया. गाड़ी जलने की घटना के बाद वायरल वीडियो में महिला सीओ को अपना प्रेमी और कभी पति बता रही है. 

इस मामले के आने के बाद पूरे प्रशासनिक महकमे में खलबली मच गई है. ऐसे में आरोपित महिला का बेतिया से आना, अंचलाधिकारी से उलझना तथा सरकारी वाहन को आग के हवाले करना इन तथ्यों का खुलासा होना अभी शेष है. वहीं, इस पूरे घटनाक्रम के जांच का आदेश बाढ़ एसडीएम को दिया गया है.

यही नहीं गिरफ्तार महिला का पक्ष भी पुलिस सुनेगी और उसके द्वारा दिये गये आवेदन पर भी प्राथमिकी दर्ज की गई है. बाढ़ एएसपी अरविंद प्रताप सिंह ने बताया कि अंचलाधिकारी के आवेदन पर मामला दर्ज किया गया है. इस मामले में जांच शुरू हो गई है. महिला ने कार में आग क्यों लगायी और सीओ के साथ युवती का क्या संबंध है? इन सभी बिंदुओं पर जांच की जायेगी.

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबिहार
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए