लाइव न्यूज़ :

पटना: नाबालिग को नोट्स देने के बहाने बुलाकर प्रेमी ने अपने चाचा संग मिलकर किया गैंगरेप, मामला दर्ज

By एस पी सिन्हा | Updated: June 14, 2020 15:47 IST

नाबालिग लड़की के साथ उसके सीनियर और चाचा ने बारी बारी से दुष्कर्म किया है. सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को पुनपुन इलाके में अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि 2 जून को सीनियर लड़के ने स्कूल छात्रा को नोट्स देने के बहाने मिलने बुलाया. फिर उसे घुमाने के बहाने अपने चाचा के घर पुनपुन लेकर चला गया.

Open in App
ठळक मुद्देपटना में एक बार फिर से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आई है. 13 साल की नाबालिग स्कूल छात्रा से उसके सीनियर और उसके चाचा ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया है.

पटना: बिहार की राजधानी पटना में एक बार फिर से नाबालिग के साथ सामूहिक दुष्कर्म किये जाने का मामला सामने आई है. पटना में 13 साल की नाबालिग स्कूल छात्रा से उसके सीनियर और उसके चाचा ने जबरन शारीरिक संबंध बनाया है. घटना शहर के राजीव नगर थाना ईलाके की है, नाबालिग कक्षा पांचवीं की छात्रा है. छात्रा के ही स्कूल में पढ़ने वाले ही कक्षा छह के सीनियर छात्र (17) ने दोस्ती के बाद अपने चाचा संग मिलकर छात्रा के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया है. 

प्राप्त जानकारी के अनुसार नाबालिग लड़की के साथ उसके सीनियर और चाचा ने बारी बारी से दुष्कर्म किया है. सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को पुनपुन इलाके में अंजाम दिया गया है. बताया जा रहा है कि 2 जून को सीनियर लड़के ने स्कूल छात्रा को नोट्स देने के बहाने मिलने बुलाया. फिर उसे घुमाने के बहाने अपने चाचा के घर पुनपुन लेकर चला गया. पीड़ित लड़की का कहना है कि वहां उसे जबरन रोक लिया गया है और पहले उसके सीनियर ने उसके साथ जबरन शारीरिक संबंध बनाया फिर उसके चाचा ने भी मेरे साथ दुष्कर्म किया. रात भर दोनों एक ही कमरे में थे. इसके अलावा आरोपित छात्र का चाचा भी उसी कमरे में था. इसके बाद आरोपित का चाचा छात्रा को डरा-धमका कर घर से दूर एक झाडी में ले गया और वहां पर उसने भी दुष्कर्म किया. छात्रा का कहना है कि जब उसने विरोध किया तो दोस्त के चाचा ने मारा-पीटा और हत्या कर शव को झाड़ी में फेंक देने की धमकी भी दी. 

सामूहिक दुष्कर्म के बाद प्रेमी के चाचा ने लड़की के परिजनों को कॉल किया और कहा कि यहां पर आपकी बेटी है. यहां से इसको लेकर जाओ. परिजन पुनपुन गए और छात्रा को लेकर पटना लेकर आए. डर के कारण छात्रा परिजनों को कुछ बता नहीं रही थी कि उसके साथ क्या हुआ है. उसकी तबीयत भी खराब हो गई. कुछ दिनों के बाद उसने परिजनों को सारी बात बताई की प्रेमी और उसके चाचा ने उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया है. 

इसके बाद राजीवनगर थाने में कांड संख्या 174/20 सामूहिक का मामला दर्ज किया गया है. पुलिस का कहना है कि लड़की दोस्त समझकर अपनी मर्जी से गई थी. लेकिन, उसके दोस्त ने धोखा किया और उसके साथ दुष्कर्म किया. पुलिस आरोपित छात्र और उसके चाचा की तलाश में छापेमारी कर रही है. आरोपित छात्र दानापुर का रहने वाला है. स्कूल में दोनों की दोस्ती हुई थी. पुलिस ने आरोपित के परिजनों से पूछताछ की है. पुलिस ने पुनपुन में घटना स्थल पर जाकर भी छानबीन की है. इस मामले में पुलिस ने महिला थाने के सहयोग से छात्रा का मेडिकल कराया है. मेडिकल जांच के बाद पुलिस का कहना है कि सोमवार तक रिपोर्ट आने की संभावना है. वहीं, पीड़ित छात्रा को कोर्ट में 164 के तहत बयान कराया जायेगा. 

हालांकि, पुलिस ने बयान में लापरवाही बरती है. अब तक पीड़िता का बयान हो जाना चाहिए. वहीं, दोस्त की ओर से इस तरह की हरकत किये जाने से छात्रा सदमे में है. उसने खाना-पीना छोड़ दिया है. घरवालों का भी रो-रो कर बुरा हाल है. परिवार वालों का कहना है कि आरोपित को जल्द गिरफ्तार किया जाये और उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाये. यहां बता दें कि राजीव नगर में एक सप्ताह में सामूहिक दुष्कर्म की यह दूसरी घटना है. इसके पहले अपार्टमेंट में दाई का काम करने वाली नेपाली लड़की के साथ छह लोगों ने मिल कर सामूहिक दुष्कर्म किया था. पुलिस ने इस मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया था और एक ने सरेंडर कर दिया था. ऐसे में राजधानी पटना में लगातार हो रही दुष्कर्म की वारदात से पुलिस पर सवाल खड़े होने लगे हैं.

टॅग्स :रेपबिहारक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए