लाइव न्यूज़ :

पथनमथिट्टाः चाकू मारकर 78 वर्षीय पिता और 68 साल की माता को पुत्र ने मार डाला, खून में लथपथ शव घर पर पड़े मिले, जानें आखिर वजह

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 3, 2023 17:09 IST

केरलः वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “चाकू मारे जाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि परिवार में झगड़ा हो गया था।”

Open in App
ठळक मुद्देखून में लथपथ शव आज सुबह थिरुवल्ला के निकट परुमाला गांव में उनके घर पर पड़े हुए मिले।दंपति के बेटे अनिल कुमार (45) को हत्या करने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पकड़ लिया गया। टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में आरोपी हाथ में चाकू जैसा हथियार पकड़े जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया।

पथनमथिट्टाः केरल के पथनमथिट्टा जिले में एक व्यक्ति ने कथित तौर पर चाकू मारकर अपने बुजुर्ग माता-पिता की हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि कृष्णाकुट्टी (78) और उनकी पत्नी शारदा (68) के खून में लथपथ शव आज सुबह थिरुवल्ला के निकट परुमाला गांव में उनके घर पर पड़े हुए मिले।

दंपति के बेटे अनिल कुमार (45) को हत्या करने के तुरंत बाद घटनास्थल पर पकड़ लिया गया। बाद में उसे गिरफ्तार किया गया। टीवी चैनलों पर प्रसारित वीडियो में आरोपी हाथ में चाकू जैसा हथियार पकड़े जोर-जोर से चिल्लाते हुए देखा गया।

पीड़ितों के चीखने की आवाज सुनकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस और पड़ोसियों ने आरोपी को काबू किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, “चाकू मारे जाने से पति-पत्नी की मौत हो गई। कहा जा रहा है कि परिवार में झगड़ा हो गया था।” उन्होंने कहा कि व्यापक जांच के बाद अपराध की मंशा समेत विस्तृत जानकारी सामने आएगी।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीPoliceहत्याकेरल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम