लाइव न्यूज़ :

पानीपतः दो साल छोटे भाई के साथ खेल रही छह वर्ष की लड़की से दुष्कर्म के बाद गला घोंटकर हत्या, 40 वर्षीय आरोपी बिस्किट देकर लड़की को बहला-फुसला, सीसीटीवी से खुलासा

By भाषा | Updated: August 16, 2022 20:19 IST

पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई जब छह वर्षीय लड़की अपने घर के पास एक पार्क में अपने दो साल छोटे भाई के साथ खेल रही थी।

Open in App
ठळक मुद्देयौन उत्पीड़न के बाद बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी।लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद पास के कारखानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये। आरोपी बच्ची को अगवा करने के बाद ले जाते हुए दिखा।

चंडीगढ़ः हरियाणा के पानीपत में अपहरण के बाद छह साल की लड़की से दुष्कर्म और उसकी हत्या के आरोप में 40-वर्षीय एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा कि यह घटना सोमवार को हुई जब छह वर्षीय लड़की अपने घर के पास एक पार्क में अपने दो साल छोटे भाई के साथ खेल रही थी।

पुलिस ने कहा कि आरोपी ने उसका पार्क से अपहरण कर लिया और बाद में उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने कहा कि आरोपी की पहचान उत्तराखंड निवासी ईश्वर के रूप में हुई। पुलिस ने बताया कि फिलहाल पानीपत में रह रहा आरोपी एक ढाबे पर काम करता था। पानीपत पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद बच्ची का शव उसके परिजनों को सौंप दिया।

पुलिस ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से पता चला है कि यौन उत्पीड़न के बाद बच्ची की गला घोंटकर हत्या की गई थी। पुलिस ने कहा कि लड़की के परिवार से शिकायत मिलने के बाद पास के कारखानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गये, जिसमें आरोपी बच्ची को अगवा करने के बाद ले जाते हुए दिखा।

पुलिस ने कहा कि फुटेज के आधार पर उसकी पहचान की गई। उन्होंने बताया कि आरोपी को सोमवार शाम पानीपत के सेक्टर-25 में जिमखाना क्लब के पास से गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी पर भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) और पोक्सो अधिनियम के प्रासंगिक प्रावधानों के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस ने बताया कि आरोपी ने बिस्किट देकर लड़की को बहला-फुसला लिया था। वह उसे सेक्टर 25 के सुनसान इलाके में ले गया जहां उसके साथ दुष्कर्म किया। इसके बाद उसने उसका गला घोंट दिया और शव को नाले के पास छोड़कर फरार हो गया। आरोपी को मंगलवार को पानीपत की एक अदालत ने एक दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीहरियाणारेपहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए