लाइव न्यूज़ :

पलवलः ईंट भट्टे पर छापेमारी, 59 बांग्लादेशी नागरिक अरेस्ट, बिना किसी कानूनी दस्तावेजों के रह रहे थे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 24, 2025 21:14 IST

Palwal: उटावड़ थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर छापेमारी कर ईंट भट्ठे से 59 कथित बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया।

Open in App
ठळक मुद्देकथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।पुलिस ने बताया कि उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है।भारत में कब और कैसे घुसपैठ की।

Palwal:हरियाणा के पलवल जिले में शुक्रवार को एक ईंट भट्टे पर छापेमारी के दौरान महिलाओं और बच्चों समेत उन 59 बांग्लादेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया गया, जो कथित तौर पर बिना किसी कानूनी दस्तावेजों के वहां रह रहे थे। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि वे ईंट भट्टे पर मजदूरी कर रहे थे। इसने बताया कि उनके पास से कथित तौर पर फर्जी पहचान पत्र भी बरामद हुए हैं।

पुलिस ने बताया कि उनके दस्तावेजों की जांच की जा रही है और पता लगाया जा रहा है कि इन्होंने भारत में कब और कैसे घुसपैठ की। उटावड़ थाने के इंस्पेक्टर दिनेश कुमार ने बताया कि खुफिया विभाग की सूचना पर छापेमारी कर ईंट भट्ठे से 59 कथित बांग्लादेशियों को हिरासत में लिया गया।

कुमार ने बताया कि पूछताछ के दौरान, उन्होंने कथित तौर पर खुलासा किया कि वे लगभग 10 साल पहले घुसपैठ कर बांग्लादेश से भारत आए थे। उन्होंने कहा कि गिरफ्तार लोगों के नाम, पते और पहचान विवरण तैयार किए जाएंगे और उन्हें वापस बांग्लादेश भेज दिया जाएगा।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीबांग्लादेशPoliceहरियाणा
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम