लाइव न्यूज़ :

Palghar Rape: साढ़े चार साल की बच्ची से हैवानियत, 19 वर्षीय आरोपी अरेस्ट, दादा-दादी के साथ घर पर थी मासूम और ‘केबल’ बिछाने के बहाने...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: August 30, 2024 13:44 IST

Palghar Rape: अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह अपने दादा-दादी के साथ घर पर थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया।मजदूर पीड़ित बच्ची के इलाके में ‘केबल’ बिछाने का काम कर रहा था। मां को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

Palghar Rape:महाराष्ट्र के पालघर जिले में साढ़े चार साल की बच्ची से कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में एक मजदूर को गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बुधवार को जव्हार तालुका में हुई घटना के सिलसिले में बृहस्पतिवार को 19 वर्षीय आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने बताया कि बच्ची के माता-पिता काम पर गए हुए थे और वह अपने दादा-दादी के साथ घर पर थी। इस दौरान आरोपी ने कथित तौर पर उसके घर में घुसकर उसका यौन उत्पीड़न किया।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी मजदूर पीड़ित बच्ची के इलाके में ‘केबल’ बिछाने का काम कर रहा था। उन्होंने बताया कि बच्ची ने अगले दिन अपनी मां को इस घटना की जानकारी दी, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी को भारतीय न्याय संहिता की धारा 64 (दुष्कर्म) और अन्य प्रासंगिक प्रावधानों तथा यौन अपराधों से बच्चों का संरक्षण (पोक्सो) अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया गया है। घटना के बाद जव्हार और मोखाडा के विभिन्न राजनीतिक दलों तथा सामाजिक संगठनों के स्थानीय कार्यकर्ताओं ने आरोपी के लिए मृत्युदंड की मांग करते हुए विरोध प्रदर्शन किया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप