लाइव न्यूज़ :

2009 में हत्या और 2025 में अरेस्ट, 16 साल बाद पति धर्मेंद्र रामशंकर और पत्नी किरण धर्मेंद्र सोनी इंदौर से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 19, 2025 13:55 IST

Palghar: अप्रैल 2009 में मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा पूर्व में कमीशन के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्रॉपर्टी एजेंट की हत्या कर दी गई थी।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी धर्मेंद्र रामशंकर सोनी (54) और उसकी पत्नी किरण धर्मेंद्र सोनी (50) को मध्य प्रदेश के इंदौर से हिरासत में लिया गया।सोनी दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य तीन फरार थे।

Palghar:महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक रियल एस्टेट एजेंट की हत्या में कथित तौर पर शामिल पति-पत्नी को 16 साल बाद मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी ने बताया कि आरोपी धर्मेंद्र रामशंकर सोनी (54) और उसकी पत्नी किरण धर्मेंद्र सोनी (50) को मध्य प्रदेश के इंदौर से हिरासत में लिया गया।

पुलिस के अनुसार, अप्रैल 2009 में मुंबई के बाहरी इलाके नालासोपारा पूर्व में कमीशन के पैसे को लेकर हुए विवाद के बाद एक प्रॉपर्टी एजेंट की हत्या कर दी गई थी। इसके बाद सोनी दंपति समेत चार लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया था। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया था, जबकि अन्य तीन फरार थे।

वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज राणावरे ने बताया कि मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस की अपराध शाखा प्रकोष्ठ-3 ने हाल ही में इस मामले की जांच फिर शुरू की और दंपति को मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के महू गांव में ढूंढ निकाला। उन्होंने बताया कि दंपति को नालासोपारा लाया गया और एक स्थानीय अदालत ने उन्हें 22 दिसंबर तक पुलिस हिरासत में भेज दिया। उन्होंने यह भी बताया कि चौथा आरोपी अब भी फरार है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीइंदौरपालघरमहाराष्ट्रMadhya Pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबेटे को ठीक करना है तो कुंवारी बेटी को बलि दो?, मां रेशमी देवी, तांत्रिक शांति देवी और भीम राम ने गला घोंटकर मार डाला

क्राइम अलर्टमोतिहारी जहरीली शराबः 4 की मौत और 15 की हालत खराब?, 6 लोगों की आंखों की रोशनी

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

क्राइम अलर्टUP VIRAL VIDEO: 1 साल पहले निकाह, तलाक के बाद मायके रह रही है पूर्व पत्नी रेशमा?, पति रहीस ने बाइक में बांधकर घसीटा, वीडियो

क्राइम अलर्टमालदा में 7 न्यायिक अधिकारी को बनाया बंधक?, बागडोगरा हवाई अड्डे से मुख्य आरोपी अधिवक्ता मोफक्करुल इस्लाम अरेस्ट, अब तक 35 अरेस्ट, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट2 बेटियां काफी हैं मुझे और बेटी नहीं चाहिए, गर्भपात कराओ?, स्विमिंग पूल में डूबने से पत्नी फरहत और बेटियों उमेरा और आयशा की मौत, पति अजहरुद्दीन ने कहा- पूल में फिसलने से...

क्राइम अलर्ट2 क्रेडिट सोसायटी, 132 खाते, ₹62.74 करोड़ लेन-देन?, 'धर्मगुरु' ने कैसे दौलत बनाई?

क्राइम अलर्ट2020 में दोस्ती और 5 साल लिव इन में रहे?, 20 फरवरी 2026 को पटना में शादी, पति नीरज भंसाल मांगता है दहेज, 26 वर्षीय सॉफ्टवेयर इंजीनियर ईशिता ने की सुसाइड?

क्राइम अलर्टपड़ोस की युवती से बातचीत, विक्रम मंडल को 3 युवतियों ने पीट पीटकर मार डाला, परिवार में कोहराम

क्राइम अलर्ट2 देसी कट्टा, 2 जिंदा कारतूस और हथियार बनाने के कई उपकरण बरामद, अवैध मिनी गन फैक्ट्री का पर्दाफाश