लाइव न्यूज़ :

पालघर में आठ वर्षीय बच्ची से दुष्कर्म, पूर्व सरपंच ने दिया था मिठाई का लालच, पीड़िता आरोपी के बगीचे में फल तोड़ने गई थी

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 23, 2021 20:14 IST

महाराष्ट्र में पालघर जिले के मनोर गांव में 62 साल के आरोपी ने 8 वर्ष की बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने अरेस्ट कर लिया है।

Open in App
ठळक मुद्देबच्ची के शोर मचाने के बाद निकट रह रहे कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया। बच्ची आरोपी के बगीचे में फल तोड़ने गई थी, जहां उसने मिठाई का लालच देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया।आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और बच्ची को बाद में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले में आठ वर्षीय बच्ची से कथित दुष्कर्म के मामले में ग्राम पंचायत के पूर्व सरपंच को गिरफ्तार किया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

मनोर पुलिस थाने के एक अधिकारी ने बताया कि यह घटना सोमवार को मनोर गांव में हुई। उन्होंने बताया कि बच्ची आरोपी के बगीचे में फल तोड़ने गई थी, जहां उसने मिठाई का लालच देकर उससे कथित तौर पर दुष्कर्म किया। उन्होंने बताया कि बच्ची के शोर मचाने के बाद निकट रह रहे कुछ लोग वहां पहुंचे और आरोपी को पकड़ लिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया गया और बच्ची को बाद में मेडिकल जांच के लिए भेजा गया। अधिकारी ने बताया कि आरोपी (62) के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की संबंधित धाराओं और पॉक्सो अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि आरोपी मनोर ग्राम पंचायत का पूर्व सरपंच रह चुका है।

किशोरी के साथ बलात्‍कार के आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेजा

बलिया जिले के गड़वार थाना क्षेत्र के एक ग्राम में किशोरी के साथ कथित बलात्कार के मामले में पुलिस ने आरोपी पड़ोसी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। गड़वार थाना के प्रभारी राजीव सिंह ने मंगलवार को बताया कि गड़वार थाना क्षेत्र के एक ग्राम में 12 वर्षीय किशोरी के साथ गत 18 फरवरी की रात को उसके पड़ोसी पवन (18) ने कथित रूप से बलात्कार किया।

उन्होंने बताया कि इस मामले में किशोरी की माँ की शिकायत पर पवन के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता व पाक्‍सो एक्ट की सुसंगत धारा में नामजद मुकदमा दर्ज किया गया है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस ने आज किशोरी को मेडिकल जांच के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमुंबईरेपपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम