लाइव न्यूज़ :

Palghar Girlfriend Murder: 20 वर्षीय प्रेमिका आरती यादव को चाकू से गोदा, शरीर पर 18 घाव, प्रेमी रोहित यादव घटनास्थल से भागा नहीं, शव के पास बैठा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: June 18, 2024 18:48 IST

Palghar Girlfriend Murder: अधिकारी ने बताया कि रोहित ने आरती पर कथित रूप से एक धारदार हथियार से कई बार हमला किया और उसके जमीन पर गिर जाने के बाद भी उस पर हमला करता रहा।

Open in App
ठळक मुद्देघटनास्थल से भागा नहीं, बल्कि शव के पास सीढ़ियों पर बैठ गया।पाना (नट-बोल्ट खोलने वाला उपकरण) से हमला किया और उसके शरीर पर 18 घाव थे।एक ही मोहल्ले में रहते थे और औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे।

Palghar Girlfriend Murder: महाराष्ट्र के पालघर जिले में मंगलवार सुबह 20 वर्षीय एक महिला की उसके प्रेमी ने सार्वजनिक तौर पर चाकू गोद कर हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी। वसई के चिंचपाड़ा इलाके में सुबह करीब साढ़े आठ बजे हुई इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि पीड़िता आरती यादव अपने प्रेमी रोहित यादव के साथ काम पर जा रही थी, तभी रास्ते में उनका झगड़ा हो गया। अधिकारी ने बताया कि रोहित ने आरती पर कथित रूप से एक धारदार हथियार से कई बार हमला किया और उसके जमीन पर गिर जाने के बाद भी उस पर हमला करता रहा। पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी हमले के बाद घटनास्थल से भागा नहीं, बल्कि शव के पास सीढ़ियों पर बैठ गया।

उन्होंने बताया कि पुलिस की एक टीम घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वालिव पुलिस के वरिष्ठ निरीक्षक जयराज रानावारे ने कहा, "आरोपी ने महिला पर पाना (नट-बोल्ट खोलने वाला उपकरण) से हमला किया और उसके शरीर पर 18 घाव थे।"

उन्होंने कहा कि पीड़िता और हिरासत में लिया गया आरोपी नाला सोपारा में एक ही मोहल्ले में रहते थे और औद्योगिक क्षेत्र में काम करते थे। अधिकारी ने बताया कि यह जोड़ा पिछले छह साल से रिश्ते में था। दोनों के बीच अनबन चल रही थी, क्योंकि आरोपी को संदेह था कि महिला का किसी अन्य व्यक्ति के साथ संबंध है।

सोशल मीडिया पर सामने आए हमले के वीडियो में आरोपी महिला पर धारदार हथियार से वार करते देखा जा सकता है। इस दौरान आसपास से कोई भी आरती को बचाने के लिए नहीं आया। पुलिस के मुताबिक, कुछ राहगीर खड़े होकर हमले को देखते रहे, तो वहीं कुछ ने इसका वीडियो बनाया। घटना का वीडियो बनाकर उसे सोशल मीडिया पर डालने वाली एक महिला और पुरुष को पुलिस ने हिरासत में लिया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरमहाराष्ट्रPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए