लाइव न्यूज़ :

Palghar Crime News: मुझसे शादी करो, 26 वर्षीय प्रेमी ने 22 वर्षीय प्रेमिका को गला घोंटकर मार डाला, आरोपी मिनाजुद्दीन अब्दुल बंगाल से अरेस्ट

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 30, 2024 12:09 IST

Palghar Crime News: पुलिस अधिकारी ने कहा कि 26 वर्षीय आरोपी मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला उर्फ ​​रवींद्र रेड्डी को 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह और पीड़िता रहते थे।

Open in App
ठळक मुद्दे15 मार्च को दहानू की एक चॉल में स्थित एक कमरे में मृत पाई गई थी।अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी।दहानू में किराये पर कमरा लेने के लिए अपना नाम रवींद्र रेड्डी रखा और यह दिखावा किया कि पीड़िता उसकी पत्नी है।

Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में 22 वर्षीय एक महिला की उसके 'लिव-इन पार्टनर' ने कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी, क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। पुलिस ने कुछ दिन बाद आरोपी को पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार कर लिया। एक अधिकारी ने यह जानकारी देते हुए शुक्रवार को बताया कि 15 मार्च को पालघर जिले के दहानू शहर में किराए के एक कमरे में महिला का क्षत-विक्षत शव पाए जाने के बाद इस अपराध के बारे में जानकारी मिली। पुलिस अधिकारी ने कहा कि 26 वर्षीय आरोपी मिनाजुद्दीन अब्दुल अजीज मुल्ला उर्फ ​​रवींद्र रेड्डी को 22 मार्च को पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से गिरफ्तार किया गया था, जहां वह और पीड़िता रहते थे।

शुक्रवार को मीडिया को संबोधित करते हुए, जिला पुलिस अधीक्षक बालासाहेब पाटिल ने कहा, "महिला, अनीशा बरस्ता खातून 15 मार्च को दहानू की एक चॉल में स्थित एक कमरे में मृत पाई गई थी, जहां वह अपने 'लिव-इन पार्टनर' के साथ रहती थी।" उन्होंने कहा, जल्द ही पुलिस उपाधीक्षक (दहानू डिवीजन) अंकिता कंसे की अगुवाई में एक पुलिस टीम का गठन किया गया, जो जांच का नेतृत्व कर रही थी।

एक अन्य अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि आरोपी मुल्ला पश्चिम बंगाल का रहने वाला है और उसने दहानू में किराये पर कमरा लेने के लिए अपना नाम रवींद्र रेड्डी रखा और यह दिखावा किया कि पीड़िता उसकी पत्नी है। उन्होंने कहा कि यह अपराध तब सामने आया जब पड़ोसियों ने कमरे से दुर्गंध आने की शिकायत की और मालिक को सूचित किया।

कमरे के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं मिलने पर मालिक ने दरवाजा खोला और उन्हें अंदर महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ा हुआ मिला। उन्होंने तुरंत पुलिस को सूचित कर दिया। आरोपियों का पता लगाने और उन्हें पकड़ने के लिए दहानू पुलिस थाने की एक टीम को पश्चिम बंगाल भेजा गया था।

उन्होंने कहा कि सात दिनों के लगातार प्रयासों के बाद, उन्होंने 22 मार्च की सुबह मुल्ला को पकड़ लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक पंकज शिरसाट ने कहा कि आरोपी ने पीड़िता की हत्या इसलिए की क्योंकि वह उससे शादी करने की जिद कर रही थी। उन्होंने कहा कि गिरफ्तारी के बाद पालघर की एक अदालत ने मुल्ला को दो अप्रैल तक पुलिस हिरासत में भेज दिया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपश्चिम बंगालमहाराष्ट्रपालघरहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए