लाइव न्यूज़ :

Palghar Crime News: 7.5 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुराई, नासिक में पकड़ी गोरखपुर एक्सप्रेस, तीनों को पुलिस ने ट्रेन से यूं धर दबोचा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 15, 2024 14:24 IST

Palghar Crime News: घर से लगभग 7.5 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

Open in App
ठळक मुद्देपूरे आभूषण और नकदी आरोपियों से बरामद कर ली गई है।27 वर्षीय लालकेसर उर्फ बच्चा ददन राय के रूप में हुई है।मुंबई के गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज कई मामलों में भी तीनों का नाम शामिल है।

Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में एक घर से लगभग 7.5 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चुराने के आरोप में तीन व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी देते हुए बताया कि आरोपियों को उस समय गिरफ्तार किया गया जब वे ट्रेन से कहीं दूर भागने की फिराक में थे। मानिकपुर पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक राजू माने ने बताया कि सात मार्च को वसई में एक घर में चोरी हुई थी। घटना के समय परिवार के सभी सदस्य कहीं बाहर गए हुए थे। लौट कर उन्होंने पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें उन्होंने बताया कि उनके घर से लगभग 7.5 लाख रुपये के आभूषण और नकदी चोरी किए गए हैं। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।

अधिकारी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज, खुफिया जानकारी और तकनीकी जानकारी की मदद से पुलिस ने अपराध में शामिल तीन लोगों की पहचान की और उन्हें बुधवार को नासिक में गोरखपुर एक्सप्रेस ट्रेन से गिरफ्तार कर लिया। उन्होंने कहा कि चोरी किए गए पूरे आभूषण और नकदी आरोपियों से बरामद कर ली गई है।

चोरों की पहचान 33 वर्षीय राकेश कुमार उर्फ चक्की रामराज यादव, 37 वर्षीय मोहम्मद सईद शन्नू गरीबुल्ला खान और 27 वर्षीय लालकेसर उर्फ बच्चा ददन राय के रूप में हुई है। यादव और खान मुंबई के निवासी हैं जबकि राय वसई के फदरवाड़ी इलाके का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि मुंबई के गोरेगांव पुलिस थाने में दर्ज कई मामलों में भी तीनों का नाम शामिल है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रPoliceपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप