लाइव न्यूज़ :

Palghar Crime News: आठ महीने की गर्भवती पत्नी को पति और पुत्र ने तरल पदार्थ पिलाकर मारा डाला, शराब पीकर घर आता और पत्नी को मारता था, दहेज को लेकर ताना दिया...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 19, 2024 13:12 IST

Palghar Crime News: जयप्रकाश अक्सर शराब पीकर घर आता और पत्नी को मारता था।

Open in App
ठळक मुद्देअजन्मे शिशु की मौत हो गई। पुलिस ने जयप्रकाश को गिरफ्तार किया था।जयप्रकाश की जमानत रद्द करने की अपील की।

Palghar Crime News: महाराष्ट्र के पालघर जिले में पुलिस ने एक महिला की दहेज के लिए कथित तौर पर हत्या करने के आरोप में उसके पति और सौतेले पुत्र को गिरफ्तार किया है। महिला आठ महीने की गर्भवती थी। एक पुलिस अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। पीड़िता का विवाह नालासोपारा निवासी जयप्रकाश अमरनाथ दुबे (40) से हुआ था जिसका पहले विवाह से एक पुत्र भी था। अधिकारी ने प्राथमिकी का हवाला देते हुए बताया कि जयप्रकाश अक्सर शराब पीकर घर आता और पत्नी को मारता था। वह कहता था कि उसके परिवार ने कोई दहेज नहीं दिया है।

जयप्रकाश और उसके पुत्र सचिन (20) ने सात अप्रैल को आठ माह की गर्भवती महिला को कथित तौर पर जबरन कुछ तरल पदार्थ पिलाया, जिससे उसके अजन्मे शिशु की मौत हो गई। मीरा-भायंदर, वसई-विरार पुलिस की केंद्रीय अपराध इकाई के वरिष्ठ निरीक्षक राहुल राखा ने बताया कि पुलिस ने जयप्रकाश को गिरफ्तार किया था जिसके बाद उसे जमानत मिल गई लेकिन सचिन अब भी फरार है।

अस्पताल में उपचाराधीन महिला की दो जुलाई को मौत हो गई जिसके बाद पुलिस ने जयप्रकाश की जमानत रद्द करने की अपील की। अधिकारी ने बताया कि तब तक वह भी भूमिगत हो गया। अधिकारी ने बताया कि विभिन्न सूचनाओं के आधार पर पुलिस ने पिता-पुत्र का पता लगाया और 16 जुलाई को नालासोपारा से उन्हें हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि दोनों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरPoliceमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

भारतगोदाम में भर रहे थे नाइट्रोजन गैस?, विस्फोट में 4 की मौत और 2 घायल

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम