लाइव न्यूज़ :

Palghar Crime News: पालघर में सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न, पड़ोसी राज्य सूरत से 28 वर्षीय आरोपी अरेस्ट, छत पर ले जाकर किया था...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: February 17, 2024 13:15 IST

Palghar Crime News: इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया कि वह जिले के नालासोपारा में एक झुग्गी बस्ती में रहता था।

Open in App
ठळक मुद्देजबरन छत पर ले गया और वहां उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया।अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम बनाईं।पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी अजमेर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है।

Palghar Crime News:महाराष्ट्र के पालघर जिले में सात वर्षीय बच्ची का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में एक व्यक्ति को पड़ोसी राज्य गुजरात के सूरत से गिरफ्तार किया गया है। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। उसने बताया कि यौन उत्पीड़न की कथित घटना मंगलवार को पालघर के अचोले में हुई। एक अधिकारी ने बताया कि जांच के दौरान पुलिस को पता चला कि 28 वर्षीय आरोपी ने कुछ महीने पहले पालघर में एक अन्य लड़की से भी कथित तौर पर छेड़छाड़ की थी। आरोपी राजस्थान का रहने वाला है। वसई में अपराध इकाई-द्वितीय के वरिष्ठ निरीक्षक शाहूराज रानावरे ने कहा, ‘‘13 फरवरी को दोपहर करीब 12.30 बजे आरोपी उस इमारत में गया जहां बच्ची रहती थी। वह उसे जबरन छत पर ले गया और वहां उसका अप्राकृतिक यौन उत्पीड़न किया।’’

उन्होंने बताया, ‘‘अपराध शाखा के अधिकारियों ने आरोपी का पता लगाने के लिए कई टीम बनाईं। उन्होंने इलाके के सीसीटीवी फुटेज खंगाले और पाया कि वह जिले के नालासोपारा में एक झुग्गी बस्ती में रहता था। पुलिस को खुफिया जानकारी मिली कि आरोपी अजमेर एक्सप्रेस से यात्रा कर रहा है।’’

उन्होंने बताया कि एक पुलिस टीम ने उसका पीछा किया और स्थानीय अपराध शाखा के अधिकारियों की मदद से 48 घंटे के भीतर उसे सूरत में पकड़ लिया। रानावरे ने कहा, ‘‘पूछताछ के दौरान पता चला कि आरोपी ने नालासोपारा में सात वर्ष की एक और बच्ची के साथ छेड़छाड़ की कोशिश की थी।’’ इस घटना के संबंध में तुलिंज पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीगुजरातमहाराष्ट्र
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए