लाइव न्यूज़ :

45 साल का पिता 2019 से छह और 12 वर्ष की दो नाबालिग बेटियों से कर रहा था दुष्कर्म, पीड़ित बच्चियों की मां की मौत हो गई है, ऐसा हुआ अरेस्ट

By भाषा | Updated: March 13, 2022 15:18 IST

पीड़ित बच्चियों की उम्र क्रमश: छह और 12 साल है और उन्होंने पुलिस को बताया कि जब भी वे इस घटना की जानकारी देने की कोशिश करतीं तो पिता उन्हें ऐसा करने से रोकता था और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।

Open in App
ठळक मुद्देआरोपी ने लड़कियों से कथित तौर पर अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया।यह सिलसिला वर्ष 2019 से ही बच्चियों की मां की मौत के बाद से चल रहा था।बड़ी बहन की शादी हो गई है और वह कहीं और रहती है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर में 45 साल के एक व्यक्ति को वर्ष 2019 से लगातार अपनी दो नाबालिग बेटियों के साथ कथित तौर पर दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है।

एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। बोइसर पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि पीड़ित बच्चियों की उम्र क्रमश: छह और 12 साल है और उन्होंने पुलिस को बताया कि जब भी वे इस घटना की जानकारी देने की कोशिश करतीं तो पिता उन्हें ऐसा करने से रोकता था और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देता था।

अधिकारी ने बताया कि आरोपी ने लड़कियों से कथित तौर पर अलग-अलग मौकों पर दुष्कर्म किया, जब उनमें से कोई एक वहां नहीं होती थी। पुलिस ने बताया कि यह सिलसिला वर्ष 2019 से ही बच्चियों की मां की मौत के बाद से चल रहा था। पुलिस को पीड़िताओं ने बताया कि उनकी बड़ी बहन की शादी हो गई है और वह कहीं और रहती है।

उन्होंने बताया कि पहले लड़कियां घटना की जानकारी देने से बच रही थीं, लेकिन बाद में उन्होंने आदिवासियों के उत्थान के लिए कार्य करने वाले गैर-सरकारी संगठन (एनजीओ) श्रमजीवी संगठन से संपर्क किया। घटना की जानकारी मिलने पर एनजीओ के सदस्य दोनों बच्चियों को जिले के पुलिस अधीक्षक दत्तात्रेय शिंदे के पास लेकर गए, जहां पर शिंदे ने स्थानीय पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया।

राजस्थान: विवाहिता के सामूहिक बलात्कार के आरोप में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज

राजस्थान में अजमेर जिले के नसीराबाद सदर थाना क्षेत्र में एक विवाहिता के कथित सामूहिक बलात्कार और इस घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के मामले में पांच लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। नसीराबाद क्षेत्राधिकारी पूनम भरगड ने बताया कि निजामपुरा निवासी 22 वर्षीय एक विवाहिता ने उसका कथित रूप से सामूहिक बलात्कार किए जाने और घटना का वीडियो बनाकर उसे ब्लैकमेल करने के संबंध में बृहस्पतिवार को तीन नामजद और दो अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

उन्होंने बताया कि विवाहिता का पति ट्रक चालक है। उन्होंने बताया कि विवाहिता की शिकायत के अनुसार रवि, कालू, बद्री और दो अन्य ने उसके साथ कथित रूप से सामूहिक दुष्कर्म किया। दर्ज शिकायत के आधार पर सभी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है और उनकी तलाश की जा रही है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की चिकित्सकीय जांच कराकर उसका बयान दर्ज कर लिया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रपालघरPalgharरेपrape
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप