लाइव न्यूज़ :

पालघरः 26 वर्षीय बेटे ने फांसी लगाकर दी जान, शव देख गमजदा मां ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी की, जानें क्या है पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: September 3, 2022 18:17 IST

अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय सूत्रों के जरिये मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

Open in App
ठळक मुद्देबेटे का शव देखकर मां कल्पना पाटिल ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।कदम की वजह का अबतक पता नहीं चला है। शैलेश पाटिल नामक युवक ने घर के नजदीक एक पेड़ पर फांसी लगाकर कथित तौर आत्महत्या कर ली।

पालघरःमहाराष्ट्र के पालघर में 26 वर्षीय एक युवक ने कथित तौर पर फांसी लगाकार आत्महत्या कर ली। युवक का शव देख गमजदा मां ने भी खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। केलवा पुलिस थाने के अधिकारी ने बताया कि यह दर्दनाक घटना बृहस्पतिवार को दोपहर बाद कांदरे भूरे गांव में घटी।

 

उन्होंने बताया कि शैलेश पाटिल नामक युवक ने घर के नजदीक एक पेड़ पर फांसी लगाकर कथित तौर आत्महत्या कर ली, लेकिन इस कदम की वजह का अबतक पता नहीं चला है। अधिकारी ने बताया कि बेटे का शव देखकर मां कल्पना पाटिल ने भी कुएं में कूदकर खुदकुशी कर ली।

उन्होंने बताया कि परिवार ने पुलिस को बताए बिना शवों का अंतिम संस्कार कर दिया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस को घटना की जानकारी स्थानीय सूत्रों के जरिये मिली। उन्होंने कहा कि पुलिस अब मामले की जांच कर रही है।

नागपुर में स्कूल के प्रधानाचार्य का अपहरण कर 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी गयी

महाराष्ट्र के नागपुर शहर में कुछ अज्ञात लोगों ने स्कूल के एक प्रधानाचार्य का कथित तौर पर अपहरण कर लिया और उनकी रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने शनिवार को यह जानकारी दी। पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक, जरीपटका क्षेत्र में स्थित महात्मा गांधी प्राथमिक विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रदीप मोतीरामानी का पता लगाने और उनका अपहरण करने वालों को पकड़ने के लिए पुलिस ने कई टीम गठित की है। पुलिस अधिकारी के अनुसार, मोतीरामानी (50) शुक्रवार की रात अपने दुपहिया वाहन से घर से निकले थे।

देर रात तक जब वह घर नहीं लौटे तो उनकी बेटी ने उनके मोबाइल फोन पर संपर्क किया। उन्होंने कहा कि फोन कॉल एक व्यक्ति ने उठाया और उसने मोतीरामानी की रिहाई के लिए 30 लाख रुपये की फिरौती की मांग की। इसके बाद शनिवार की सुबह स्कूल के प्रधानाचार्य के परिवार के सदस्यों ने जरीपटका थाने का दरवाजा खटखटाया।

अधिकारी ने कहा कि फिरौती की कॉल के बाद मोबाइल फोन स्विच ऑफ हो जाता है। उन्होंने कहा कि मनकापुर इलाके में एक अस्पताल के सामने मोतीरामानी का दोपहिया वाहन खड़ा हुआ मिला। उनके मोबाइल फोन की लोकेशन नागपुर शहर से लगभग 40 किलोमीटर दूर मौदा क्षेत्र को दर्शा रही थी। इस सिलसिले में जरीपटका थाने में मामला दर्ज किया गया है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीमहाराष्ट्रमुंबई पुलिसपालघर
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

भारतकौन थे भुवन चंद्र खंडूरी?, देहरादून में निधन

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप