लाइव न्यूज़ :

पालघरः 14 वर्षीय किशोरी ने अपने घर में फांसी लगाकर आत्महत्या की, ‘सुसाइड नोट’ में लिखा-पिता ने यौन शोषण किया और मां कोई कदम उठाने में नाकाम रही

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 3, 2023 16:17 IST

पालघरः अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

Open in App
ठळक मुद्देकिशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था। किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है।

पालघरः महाराष्ट्र के पालघर जिले के वसई तालुका में 14 वर्षीय एक किशोरी ने अपने घर में कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि पुलिस को एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ, जिसमें किशोरी ने अपने पिता पर उसका यौन शोषण करने का आरोप लगाया है।

अधिकारी के मुताबिक, किशोरी ने अपने पारिवारिक आवास पर तीन दिन पहले कथित तौर पर खुदकुशी कर ली थी और एक ‘सुसाइड नोट’ बरामद हुआ था। अधिकारी के अनुसार, किशोरी के शव को पोस्टमार्टम के लिए सरकारी अस्पताल भेजा गया था और मामले में दुर्घटनावश मौत का मामला दर्ज किया था।

उन्होंने कहा, “किशोरी द्वारा कथित तौर पर लिखे गए सुसाइड नोट में उसने आरोप लगाया है कि उसके पिता ने उसका यौन शोषण किया। किशोरी ने यह भी कहा कि उसने अपनी मां से इसकी शिकायत की थी, लेकिन वह इस मामले में कोई कदम उठाने में नाकाम रही।” अधिकारी के मुताबिक, सुसाइड नोट में किशोरी ने अपने पिता को कड़ी सजा देने का अनुरोध किया है। मामले की जांच जारी है।

महाराष्ट्र में 10-वर्षीय लड़की से बलात्कार कर उसकी हत्या करने के आरोप में एक व्यक्ति गिरफ्तार

महाराष्ट्र के पालघर जिले के 45-वर्षीय एक व्यक्ति को 10-वर्षीय बच्ची के अपहरण, बलात्कार और हत्या के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। एक अधिकारी ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पालघर ग्रामीण पुलिस के जनसंपर्क अधिकारी सचिन नवदकर ने कहा कि तलासरी तालुका में रहने वाली लड़की बुधवार सुबह करीब नौ बजे स्कूल गई।

लेकिन घर नहीं लौटी, जिसके बाद उसके परिवार ने पुलिस से संपर्क किया। अधिकारी ने बताया कि पुलिस की चार टीम ने कई सुराग और खुफिया जानकारी जुटाकर लड़की के एक पड़ोसी का पता लगाया। इसके बाद उसे संदेह के आधार पर हिरासत में ले लिया गया।

अधिकारी ने बताया कि पूछताछ के दौरान, व्यक्ति ने कहा कि वह लड़की को तलासरी से लगभग 20 किलोमीटर दूर गुजरात के संजान ले गया, जहां उसने बलात्कार किया और फिर उसकी हत्या कर शव जंगल में फेंक दिया। उन्होंने कहा कि इसके बाद पालघर पुलिस ने शव बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपालघरPolice
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट