लाइव न्यूज़ :

पलामूः शहनाई की गूंज मातम में बदली, बहन की डोली उठी तो दूसरी तरफ सड़क दुर्घटना में मारे गए भाई का जनाजा भी उठाना पड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: May 26, 2022 21:43 IST

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात्रि बहन का निकाह सम्पन्न हुआ ही था कि भाई की सड़क हादसे में मौत की सूचना से पूरा परिवार गम में डूब गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के चलते घर से बेटी को विदा करने के बाद उसके भाई का जनाजा निकला तो क्षेत्र लोग गमगीन हो गए।

Open in App
ठळक मुद्देघटना पलामू के उंटारी रोड थानाक्षेत्र की है।सड़क दुर्घटना में सैयद अंसारी (26) नामक युवक की मौत हो गई। युवक के घर में बड़ी बहन की शादी हो रही थी।

मेदिनीनगरः झारखंड के पलामू जिले में बुधवार देर रात शहनाई की गूंज तब मातम में बदल गई जब एक तरफ एक घर से बहन की डोली उठी तो दूसरी तरफ शादी के तुरत बाद सड़क दुर्घटना में मारे गये भाई का जनाजा भी घर वालों को उठाना पड़ा।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बुधवार रात्रि बहन का निकाह सम्पन्न हुआ ही था कि भाई की सड़क हादसे में मौत की सूचना से पूरा परिवार गम में डूब गया। उन्होंने बताया कि इस दुर्घटना के चलते घर से बेटी को विदा करने के बाद उसके भाई का जनाजा निकला तो क्षेत्र लोग गमगीन हो गए।

पुलिस ने बताया कि यह घटना पलामू के उंटारी रोड थानाक्षेत्र की है जहां फेकनडीह इलाके में बुधवार देर रात सड़क दुर्घटना में सैयद अंसारी (26) नामक युवक की मौत हो गई। उन्होंने बताया कि युवक के घर में बड़ी बहन की शादी हो रही थी। उन्होंने बताया कि देर रात युवक की मौत के बाद भी उसकी बड़ी बहन का निकाह करवाया गया और सुबह बहन को ससुराल विदा किया गया।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक किसी कार्य से बाइक से निकला हुआ था और रास्ते में सगुना नदी के पास उसकी अज्ञात वाहन से टक्कर हो गई। उन्होंने बताया कि गंभीर हालत में उसे स्थानीय अस्पताल में भर्ती करवाया गया जंहा चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने बताया कि दुर्घटना किस वाहन से हुई इसका पता अबतक नहीं चल पाया है। पुलिस के अनुसार हादसे के बाद शव पोस्टमार्टम कराकर परिवार को सौंप दिया गया। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट