लाइव न्यूज़ :

पलामूः पति बसंत भुईयां ने पत्नी इतवारिया भुइयां को कुल्हाड़ी से काट डाला, शराब पीने को लेकर झगड़ा

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 3, 2025 18:03 IST

Palamu: नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बसंत भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है।

Open in App
ठळक मुद्देव्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया।पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

Palamu:झारखंड के पलामू जिले में 30 वर्षीय एक व्यक्ति ने शराब के नशे में अपनी पत्नी की कुल्हाड़ी मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया यह घटना बुधवार रात को महुआरी गांव के नौडीहा बाज़ार थानाक्षेत्र में हुई। एक व्यक्ति का उसकी पत्नी इतवारिया भुइयां से विवाद हो गया।

नौडीहा बाज़ार पुलिस थाना के प्रभारी अमित कुमार द्विवेदी ने बताया कि आरोपी बसंत भुइयां को गिरफ्तार कर लिया गया है। उनके अनुसार, पति की शराब पीने की आदत के चलते दंपति के बीच अक्सर विवाद होता था। बुधवार को यह विवाद इतना बढ़ गया कि पति ने आक्रोश में आकर पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर दी। हमले में इस्तेमाल किया गया हथियार जब्त कर लिया गया है।

महाराष्ट्र: व्यक्ति ने अपने सौतेले बेटे की हत्या करने के बाद शव जंगल में फेंका

महाराष्ट्र के अकोला जिले में एक व्यक्ति ने नौ वर्षीय अपने बेटे की कथित तौर पर गला घोंटकर हत्या कर दी और उसके शव को एक बोरे में भरकर जंगल में फेंक दिया। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि बुधवार तड़के किए गए अपराध के कुछ घंटों बाद शव बरामद किया गया और आरोपी आकाश कन्हेरकर (38) तथा उसके दोस्त गौरव गाइगोले (36) को गिरफ्तार कर लिया गया।

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि पीड़ित दर्शन पलास्कर अपनी मां और सौतेले पिता कन्हेरकर के साथ रहता था। उसकी मां ने बुधवार को पुलिस से संपर्क किया और सुबह करीब साढ़े आठ बजे गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई। अनुमंडल पुलिस अधिकारी (एसडीपीओ) अनमोल मित्तल ने बताया, ‘‘पुलिस ने जांच शुरू की और इस दौरान सीसीटीवी फुटेज में उन्होंने दर्शन को उसके सौतेले पिता के साथ घूमते हुए देखा। पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया और पूछताछ के दौरान उसने अपना अपराध कबूल कर लिया।’’

एसडीपीओ के अनुसार, कन्हेरकर ने जांचकर्ताओं को बताया कि वह अपने दोस्त के साथ दोपहिया वाहन पर सवार होकर दर्शन को जंगल में ले गया, जहां उसका गला घोंट दिया। उन्होंने बताया कि इसके बाद पुलिस ने अंजनगांव तालुका के चिचोना गांव के पास वन क्षेत्र से शव बरामद कर लिया जो एक बोरे में बंद करके फेंका गया था। मित्तल ने बताया कि 12 घंटे के इस तलाशी अभियान में 60 पुलिसकर्मी और सात अधिकारी शामिल थे। अपराध किस वजह से किया ये जानने के लिए मामले की जांच की जा रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडमहाराष्ट्रहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

कारोबारबेंगलुरु-मुंबई एक्सप्रेस शुरू, देखिए रूट, समय और टिकट की कीमत, तुमकुरु, हुबली, बेलगावी, सांगली, कराड, सतारा, लोनांद, पुणे, लोनावला, कल्याण और ठाणे सहित 15 स्टेशनों पर रुकेगी

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज