लाइव न्यूज़ :

बेटी तेरे पिता की मौत सूरत में हो गई, मैं जा रही हूं?, 13 वर्षीय पुत्री का सौदा 55 वर्षीय अधेड़ प्रभाकर कुमार मिश्रा से किया और प्रेमी के साथ फरार मां

By एस पी सिन्हा | Updated: February 8, 2026 16:01 IST

Palamu: पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है।

Open in App
ठळक मुद्देरेस्क्यू कर काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है।पुलिस फरार मां और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।दुनिया से काट दिया गया था और खौफनाक जीवन जीने को मजबूर थी।

Palamu:झारखंड के पलामू जिले में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने प्रेम प्रसंग के रास्ते से कांटा हटाने के लिए अपनी ही 13 वर्षीय मासूम बेटी का सौदा कर दिया। मां ने बेटी को झूठ बोला कि सूरत में काम करने वाले उसके पिता की मृत्यु हो गई है। पिता की मौत का झूठा डर दिखाकर मां ने अपनी नाबालिग बच्ची को 55 वर्षीय अधेड़ प्रभाकर कुमार मिश्रा के हाथों सौंप दिया और खुद अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई। आरोपी प्रभाकर मिश्रा ने उस 13 साल की बच्ची से न केवल जबरन शादी की, बल्कि उसे पिछले दो महीनों से मेदिनीनगर के एक किराए के मकान में बंधक बनाकर रखा था। पीड़िता के अनुसार, उसे बाहरी दुनिया से काट दिया गया था और वह एक खौफनाक जीवन जीने को मजबूर थी।

यह पूरी साजिश सिर्फ इसलिए रची गई ताकि आरोपी मां बिना किसी बाधा के अपने प्रेमी के साथ नया जीवन शुरू कर सके। इस घिनौने अपराध का पर्दाफाश तब हुआ जब बच्ची के पिता गुजरात के सूरत से मजदूरी कर वापस पलामू लौटे। घर पर बेटी को न पाकर उन्होंने उसकी तलाश शुरू की और अंततः उस तक पहुंचने में सफल रहे।

पिता के सामने आते ही मासूम फूट-फूट कर रोने लगी और अपनी मां की साजिश से लेकर प्रभाकर मिश्रा की दरिंदगी तक की पूरी कहानी बयां कर दी। इसके बाद पिता ने तुरंत पुलिस से न्याय की गुहार लगाई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पलामू पुलिस ने त्वरित कार्रवाई की और आरोपी प्रभाकर कुमार मिश्रा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

पुलिस ने आरोपी पर पॉक्सो एक्ट, बाल विवाह प्रतिषेध अधिनियम और अपहरण जैसी गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज किया है। बच्ची को रेस्क्यू कर काउंसलिंग के लिए बाल कल्याण समिति को सौंप दिया गया है, जबकि पुलिस फरार मां और उसके प्रेमी की तलाश में छापेमारी कर रही है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceगुजरातGujarat
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

क्राइम अलर्ट16 वर्षीय नाबालिग को बहला-फुसलाकर अगवा किया और रेप?, गोवा निवासी भाई छोटू अरेस्ट

क्राइम अलर्टअब क्या दूं, 1100000 रुपये, 5000000 का सोना, फर्नीचर और स्कॉर्पियो?, लेकिन 18 माह बाद ही 25 साल की बेटी दीपिका को मार डाला?, पिता ने कहा- 50 लाख और फॉर्च्यूनर कार मांगी?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 'अकेले ऊपर गई, 3 लोग नीचे लाए', द्विशा शर्मा की मौत से पहले के CCTV फुटेज ने केस में ला दिया नया मोड़

क्राइम अलर्टबिहार में पुलिस चला रही है ‘ऑपरेशन लंगड़ा’ अभियान, एक दिन में दो हुए ‘हाफ एनकाउंटर’, सीएम ने किया ऐलान-अपराधी गोली चलाएंगे तो खाएंगे भी