लाइव न्यूज़ :

Palamu Crime News: भाई ने पहले कैंची से हमला किया और फिर दो गोलियां मारकर ली जान, पुलिस ने कहा- मरने वाला सड़के किनारे लूटपाट करने समेत आठ मामलों में वांछित था

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 27, 2024 14:39 IST

Palamu Crime News: दो चचेरे भाइयों अजय चौधरी और मनोज चौधरी के बीच झगड़ा हो गया था। उन्होंने कहा, ''अजय ने पहले कैंची से मनोज पर हमला किया और फिर पिस्तौल से उसपर दो गोलियां चलाईं।

Open in App
ठळक मुद्देघायल मनोज को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया।डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सड़के किनारे लूटपाट करने समेत आठ मामलों में वांछित था।

Palamu Crime News: झारखंड के पलामू जिले में होली के जश्न के दौरान एक व्यक्ति की उसके चचेरे भाई ने गोली मारकर कथित तौर पर हत्या कर दी। पुलिस ने बुधवार को यह जानकारी दी। चैनपुर थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में मंगलवार की रात उनके परिवार द्वारा आयोजित की गई एक पार्टी में यह घटना हुई थी। मेदिनीनगर के उप-मंडलीय पुलिस अधिकारी मणिभूषण प्रसाद ने बताया कि पार्टी के दौरान दो चचेरे भाइयों अजय चौधरी और मनोज चौधरी के बीच झगड़ा हो गया था। उन्होंने कहा, ''अजय ने पहले कैंची से मनोज पर हमला किया और फिर पिस्तौल से उसपर दो गोलियां चलाईं।

घायल मनोज को मेदिनीराय मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।'' उन्होंने कहा कि इस घटना के बाद से अजय लापता है और उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस ने कहा कि मनोज की अपराधिक पृष्ठभूमि थी और वह सड़के किनारे लूटपाट करने समेत आठ मामलों में वांछित था।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीझारखंडPoliceहत्या
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए