लाइव न्यूज़ :

पालाक्काडः 15 साल की लड़की से यौन शोषण, जुर्म में 90 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल की सजा, 50,000 रुपये का जुर्माना, जानें पूरा मामला

By भाषा | Updated: September 1, 2022 20:04 IST

त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार ने 2020 में पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के जुर्म में दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

Open in App
ठळक मुद्देनाबालिग लड़की के यौन शोषण के जुर्म में 90 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल की जेल की सजा सुनायी है। अभियोजन दाखिल कई दस्तावेजों पर गौर करने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया। बुजुर्ग को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धारा 7 के तहत यौन शोषण का दोषी ठहराया गया।

पालाक्काडःकेरल की एक अदालत ने पालाक्काड जिले के करीम्बा गांव में एक नाबालिग लड़की के यौन शोषण के जुर्म में 90 वर्षीय व्यक्ति को तीन साल की जेल की सजा सुनायी है। त्वरित अदालत के विशेष न्यायाधीश सतीश कुमार ने 2020 में पड़ोस में रहने वाली 15 वर्षीय लड़की का यौन शोषण करने के जुर्म में दोषी पर 50,000 रुपये का जुर्माना भी लगाया है।

विशेष लोक अभियोजक निशा विजयकुमार ने बताया कि बुजुर्ग को बाल यौन अपराध संरक्षण (पोक्सो) कानून की धारा 7 के तहत यौन शोषण का दोषी ठहराया गया। पोक्सो कानून की धारा 7 के तहत न्यूनतम तीन साल तथा अधिकतम पांच साल की सजा का प्रावधान है। विजयकुमार ने बताया कि नौ गवाहों के बयान दर्ज करने तथा अभियोजन दाखिल कई दस्तावेजों पर गौर करने के बाद आरोपी को दोषी ठहराया।

इटावा में नाबालिग लड़की ने खुदकुशी की

उत्तर प्रदेश के इटावा में 17 वर्षीय किशोरी ने कथित रूप से फंदा लगाकर बुधवार को खुदकुशी कर ली। उसकी फर्जी अश्लील फोटो सोशल मीडिया पर डाल दी गई थीं जिससे वह आहत थी। भरथना के क्षेत्राधिकारी विजय सिंह ने बताया कि थाना भर्थना क्षेत्र के अंतर्गत गांव नगला सैफी में बुधवार को नाबालिग लड़की ने गांव के एक लड़के से परेशान होकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीकेरलकोर्ट
Open in App

संबंधित खबरें

भारत2020 Delhi riots case: अदालत ने बीमार माँ की देखभाल के लिए उमर खालिद को अंतरिम ज़मानत देने से किया इनकार

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज