लाइव न्यूज़ :

इस फेमस पाकिस्तानी एक्ट्रेस को 11 गोलियों से भूना, वजह सिर्फ इतनी सी थी

By पल्लवी कुमारी | Updated: February 5, 2018 16:01 IST

फेमस पाकिस्तानी अभिनेत्री और सिंगर सुमबुल खान की बीते शनिवार को तीन लोगों ने उसके घर में घुसकर हत्या कर दी है।

Open in App

फेमस पाकिस्तानी अभिनेत्री और सिंगर सुमबुल खान की 11 गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई। हत्या की वजह सिर्फ इतनी थी कि उसने हाई प्रोफाइल पार्टी में पाकिस्ताने के रईसों के लिए डांस करने से मना कर दिया था। घटना पाकिस्तान के मर्दन शहर में हुई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सुमबुल को एक प्राइवेट पार्टी में डांस परफॉर्म करने के लिए बुलाया गया था। लेकिन उन्होंने इस बात से इंकार कर दिया था। जिसके बाद सुमबुल को उसके घर में घुसकर 11 गोलियों से उसको भूना गया है। 

पुलिस पर लग रहा है आरोप

सबसे हैरानी वाली बात तो यह है कि इस मामले में पाकिस्ता के पुलिस का नाम आ रहा है और उसको गिरफ्तार भी कर लिया गया है। घटना शनिवार 3 फरवरी की है। दरअसल सुमबुल से एक प्राइवेट पार्टी में डांस करने के लिए काफी दिनों से बात चल रही थी लेकिन वह बार-बार मना कर रहीं थी। इसके बाद बीते शनिवार को तीन लोग उसके घर में जबरदस्ती घुसकर उसको किडनैप करने की कोशिश करने लगे। बाद में गोली मारकर उसकी हत्या कर दी गई। पाकिस्तानी मीडिया रिपोर्ट्स ये दावा कर रही है कि सुमबुल खान के घर में घुसे तीन लोगों में एक शख्स पुलिस वाला है। जिसे गिरफ्तार कर लिया है और दो अभी भी फरार है। 

पाकिस्तान में हो रहा है विरोध

पाकिस्तान में पिछले कुछ सालों कई महिला कलाकार पर हमला हो चुके हैं। कुछ दिनों पहले लाहौर में डांसर किसमत बैग की हत्या की गई थी। सुमबुल की हत्या के बाद पाकिस्तान में काफी आक्रोश है। मशहूर फैशन डिजाइनल माहीन खान ने लोगों से अपील की है कि लोग अपने घर से बाहर निकलें और उनका साथ दें। 

टॅग्स :पाकिस्तानक्राइमहत्याकांड
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?