लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तानी नाव को रोका, 300 करोड़ रुपये मूल्य के हथियार, गोला-बारूद और 40 किलोग्राम मादक पदार्थ बरामद, जानें

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 26, 2022 21:32 IST

गुजरातः पिछले 18 महीने में 1,930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और चालक दल के 44 पाकिस्तानी और सात ईरानी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देभारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने यह जानकारी दी।पाकिस्तानी नौका 'अल सोहेली' को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से आते देखा गया।तटरक्षक अंततः नौका को रोकने में कामयाब रहा।

अहमदाबादः गुजरात तट के पास सोमवार तड़के चालक दल के 10 सदस्यों के साथ एक पाकिस्तानी नौका पकड़ी गई, जिसके जरिये 300 करोड़ रुपये मूल्य के हथियार, गोला-बारूद और 40 किग्रा मादक पदार्थ ले जाये जा रहे थे। भारतीय तटरक्षक (आईसीजी) ने यह जानकारी दी।

आईसीजी ने कहा कि गुजरात आतंकवाद रोधी दस्ते (एटीएस) द्वारा साझा की गई एक सूचना के आधार पर, तटरक्षक ने 25 और 26 दिसंबर की दरमियानी रात को अंतरराष्ट्रीय समुद्री सीमा रेखा (आईएमबीएल) के नजदीक के क्षेत्र में गश्त के लिए अपने तेज गश्ती पोत आईसीजीएस अरिंजय' को तैनात किया।

दिन के शुरुआती घंटों के दौरान मछली पकड़ने वाली पाकिस्तानी नौका 'अल सोहेली' को भारतीय जलक्षेत्र में संदिग्ध रूप से आते देखा गया। इसमें कहा गया है कि आईसीजी पोत द्वारा चुनौती दिए जाने और चेतावनी के तौर पर गोली चलाये जाने के बावजूद नौका नहीं रुकी। विज्ञप्ति में कहा गया है कि तटरक्षक अंततः नौका को रोकने में कामयाब रहा।

नौका पर 300 करोड़ रुपये के हथियार, गोला-बारूद और लगभग 40 किलोग्राम मादक पदार्थ पाए गए। चालक दल के 10 सदस्यों और नौका को आगे की जांच के लिए ओखा बंदरगाह लाया जा रहा है। पिछले 18 महीनों में आईसीजी और गुजरात एटीएस द्वारा यह सातवां संयुक्त अभियान है।

ऐसा पहला मामला है, जिसमें मादक पदार्थ के साथ हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है। विज्ञप्ति में कहा गया है कि पिछले 18 महीने में 1,930 करोड़ रुपये मूल्य की कुल 346 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है और चालक दल के 44 पाकिस्तानी और सात ईरानी सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानगुजरातCoast Guard
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टNoida Dowry Case: "ससुराल वालों का हो एनकाउंटर...", रोती-बिलखती बहन ने की मांग, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के खुलासे से हड़कंप

क्राइम अलर्टएक्टिंग छोड़ना चाहती थीं त्विशा शर्मा? को-स्टार दीक्षित शेट्टी ने खोला राज