लाइव न्यूज़ :

पाकिस्तान पंजाबः तीन हिंदुओं का अपहरण?, कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें नहीं तो मार देंगे

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 9, 2025 16:23 IST

Pakistan Punjab: तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोंग में ‘चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)’ के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए।

Open in App
ठळक मुद्देअपहृत हिंदू युवकों की ‘‘हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे।’’ बंधे नजर आ रहे हिंदू युवक प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।कई अभियानों के बाद भी पंजाब पुलिस क्षेत्र से उन्हें खदेड़ नहीं पायी है।

Pakistan Punjab:पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में अपराधियों ने तीन हिंदुओं का अपहरण कर लिया है। अपराधियों ने पुलिस से मांग की है कि वह उनके साथियों को छोड़ दे अन्यथा वे अपहृत लोगों की हत्या कर देंगे। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि यहां से करीब 400 किलोमीटर दूर पंजाब प्रांत के रहीम यार खान जिले के भोंग क्षेत्र में अपहरण की यह घटना घटी। पुलिस के अनुसार, जब तीन हिंदू युवक (शमन, शमीर और साजन) भोंग में ‘चौक सवेत्रा बेसिक हेल्थ यूनिट (बीएचयू)’ के पास मौजूद थे, तब पांच सशस्त्र डकैत उन्हें अगवा कर कच्चा (नदी क्षेत्र) क्षेत्र में ले गए।

बाद में इन डकैतों के सरगना आशिक कोराई ने एक वीडियो संदेश जारी किया और अहमदपुर लामा थाने के पुलिस अधिकारी राणा रमजान को चेतावनी दी कि वह कोराई परिवार के दस सदस्यों को रिहा कर दें, वरना वे (डकैत) न केवल अपहृत हिंदू युवकों की ‘‘हत्या कर देंगे बल्कि पुलिस पर भी हमला करेंगे।’’ वीडियो में जंजीर में बंधे नजर आ रहे हिंदू युवक प्रशासन से अपनी रिहाई की गुहार लगा रहे हैं।

पिछले साल रहीम यार खान जिले के कच्चा क्षेत्र में डकैतों द्वारा दो पुलिस वाहनों पर किये गये हमले में 12 पुलिसकर्मी मारे गये थे और सात घायल हो गये थे। दक्षिणी पंजाब प्रांत और सिंध प्रांत के मैदानों के कच्चा क्षेत्र में डकैतों का इतना दबदबा है कि कई अभियानों के बाद भी पंजाब पुलिस क्षेत्र से उन्हें खदेड़ नहीं पायी है।

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानPakistan Army
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम