लाइव न्यूज़ :

pakistan news: मुसाफिर बस के गहरे खड्ड में गिरने से पाकिस्तान में 23 लोगों की मौत

By भाषा | Updated: March 9, 2020 16:31 IST

गिलगित बाल्तिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्ला फिराक ने बताया कि बस रावलपिंडी से स्कर्दू जा रही थी तभी रास्ते में गिलगित के पास रौन्दो में बस खड्ड में गिर गई। फिराक ने बताया कि बस में हादसे के वक्त 25 यात्री सवार थे। अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है।

Open in App
ठळक मुद्देरौन्दो के सहायक आयुक्त गुलाम मुर्तज़ा ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 23 मुसाफिरों की मौत हुई है।23 मृतकों में से तीन ने स्कर्दू के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा।

इस्लामाबादः उत्तरी पाकिस्तान में सोमवार को एक मुसाफिर बस के गहरे खड्ड में गिर जाने से कम से कम 23 लोगों की मौत हो गई।

गिलगित बाल्तिस्तान सरकार के प्रवक्ता फैजुल्ला फिराक ने बताया कि बस रावलपिंडी से स्कर्दू जा रही थी तभी रास्ते में गिलगित के पास रौन्दो में बस खड्ड में गिर गई। फिराक ने बताया कि बस में हादसे के वक्त 25 यात्री सवार थे। अभी दुर्घटना के कारण का पता नहीं चला है।

रौन्दो के सहायक आयुक्त गुलाम मुर्तज़ा ने बताया कि दुर्घटना में कम से कम 23 मुसाफिरों की मौत हुई है। उन्होंने बताया कि 23 मृतकों में से तीन ने स्कर्दू के एक अस्पताल में इलाज के दौरान दम तोड़ा। मुर्तज़ा ने बताया कि आठ शवों को बरामद कर लिया गया है।

पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर शवों को निकालने के लिए अभियान चला रहे हैं। गिलगित बाल्तिस्तान के गर्वनर राजा जलाल हुसैन मकपून ने हादसे पर दुख जताया और अधिकारियों को बचाव अभियान तेज करने की हिदायत दी। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीपाकिस्तानइमरान खान
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

विश्वकर्ज़ में डूबे पाकिस्तान के लिए भारी मुसीबत, यूएई ने इसी महीने 3.5 अरब डॉलर का लोन चुकाने को कहा

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम