लाइव न्यूज़ :

Pakistan: मां का शारीरिक शोषण देख खून खौल उठा, नशेड़ी पिता को बेटे ने उतारा मौत के घाट

By धीरज मिश्रा | Updated: May 15, 2024 13:39 IST

Pakistan: गंदी-गंदी गालियां, आंखों के सामने मां का शारीरिक शोषण देख एक बेटे का खून खौल उठा।

Open in App
ठळक मुद्देएक 15 वर्षीय लड़के ने गुस्से में आकर मारपीट करने वाले अपने पिता की जान ले लीमृतक नशे का आदी था, और पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता थापुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद अली हसन पकड़ में आया

Pakistan: गंदी-गंदी गालियां, आंखों के सामने मां का शारीरिक शोषण देख एक बेटे का खून खौल उठा। उसने गुस्से में अपने ही पिता की जान ले ली। ताजा मामला इस्लामाबाद के टिब्बा सुल्तानपुर से आई है। यहां पर एक 15 वर्षीय लड़के ने गुस्से में आकर मारपीट करने वाले अपने पिता की जान ले ली। बताया जा रहा है कि मृतक नशे का आदी था, और पत्नी के साथ लगातार मारपीट करता था। इस मामले में दर्ज प्रारंभ रिपोर्ट में कहा गया कि एक नागरिक को अज्ञात व्यक्ति द्वारा गोली मार दी गई।

वहीं, जब पुलिस द्वारा आगे की जांच की गई तो पता चला कि अपराधी मृतक का अपना बेटा अली हसन था। मुल्तान और वेहारी के बीच कस्बे में हुई इस घटना ने स्थानीय समुदाय को सन्न कर दिया है। 

सीसीटीवी फुटेज से पकड़ में आया हसन

पुलिस के द्वारा सीसीटीवी फुटेज की गहन जांच के बाद अली हसन पकड़ में आया। उसने अपराध कबूल कर लिया। हसन ने बताया कि उसके पिता शराब के नशे में धुत्त होकर उनकी मां को मौखिक और शारीरिक शोषण का शिकार बनाते थे, जिसके बाद अली को कठोर कार्रवाई करने के लिए प्रेरित होना पड़ा। अली के पास से हत्या का हथियार बरामद कर लिया गया, और पुलिस अधिकारियों ने क्राइम वाली जगह पर गहन जांच शुरू कर दी।

24 अप्रैल की एक घटना हुई ताजा

नशेड़ी पिता की हत्या मामले में बेटे की गिरफ्तारी 24 अप्रैल की घटना की याद दिलाती है, जहां एक और परिवार हिंसा से बिखर गया था। ननकाना साहिब में एडवोकेट साजिद नाम के एक व्यक्ति को उसके भाई के साथ कथित तौर पर उसके अपने बेटे ज़ैन ने गोली मार दी थी। यह टकराव तब पैदा हुआ जब एडवोकेट साजिद ने ज़ैन से अपनी कार वापस ले ली।

जिससे विवाद बढ़ गया। बताया जाता है कि हमला तब हुआ जब वकील साजिद और उनके भाई वकास अदालत से लौट रहे थे। ज़ैन ने उन्हें रोका और गोलीबारी शुरू कर दी, जिसके परिणामस्वरूप उनके पिता और चाचा की दुखद मृत्यु हो गई। इसके बाद वह वाहन लेकर घटनास्थल से भाग गया।

टॅग्स :पाकिस्तानIslamabadक्राइमक्राइम न्यूज हिंदीcrime news hindiCCTV
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम

क्राइम अलर्टसस्ते केमिकल से बन रहा था 'ब्रांडेड' टूथपेस्ट, पूरा मामला जानिए