लाइव न्यूज़ :

कॉलेज के प्रोफेसर ने 80 छात्राओं संग की 'गंदी हरकत', सच्चाई जान उठ जाएगा शिक्षा व्यवस्था से भरोसा

By पल्लवी कुमारी | Updated: June 2, 2018 20:43 IST

छात्रा ने कहा- प्रैक्टिकल के दौरान उन्होंने मुझे भी दो बार छुआ। पहली बार जब मैं मॉडल की पहचान के लिए गई तो, उसने पहले मेरे कूल्हे छुए। मैं दोबारा स्लाइड्स बनाने गई तो वह पहले मेरे पीछे आए और मेरी ब्रा की स्ट्रैप छूने लगे। 

Open in App

इस्लामबाद, 2 जून: पाकिस्तान के इस्लामाबाद से एक ऐसी खबर सामने आई है, जिसको सुनने के बाद आपका शिक्षा व्यवस्था से भरोसा उठ जाएगा। इस्लामाबाद मॉडल कॉलेज के शिक्षक पर  80 लड़कियों के साथ यौन दुर्व्यवहार करने का आरोप लगा है। इस्लामाबाद में करीब एक दर्जन से ज्यादा कॉलेज छात्राओं ने फेडरल बोर्ड ऑफ इंटरमीडिए ऐंड सेकंडरी एजुकेशन की तरफ से भेजे गए एग्जामिनर पर यौन दुर्व्यवहार का आरोप लगाया है। 

प्रैक्टिल के बहाने लड़कियों का यौन शोषण

'डेली पाकिस्तान' और 'डॉन न्यूज' के मुताबिक, ये आरोप इस्लामाबाद मॉडल कॉलेज में टीचर सादत बशीर पर लगा है। आरोपों के मुताबिक यह मामला पाकिस्तान के प्रतिष्ठित बहरिया कॉलेज के बायॉलजी प्रैक्टिल के दौरान का है। सादत बशीर पर  प्रैक्टिल के दौरान लड़कियों को गलत तरीके से छूने, टटोलने का आरोप है। जिन लड़कियों ने इस बात का विरोध किया, उसे  सादत बशीर ने नंबर कम देने की धमकी देकर चुप करा दिया था। 

सोशल मीडिया से हुआ मामले का खुलासा 

उन 80 पीड़ित लड़कियों में एक लड़की ने सोशल मीडिया पर अपना दर्द बयां किया है। उसने पूरा वाक्या बताते हुए पोस्ट किया,  'शनिवार (26 मई) को हमारा बायॉलजी HSC पार्ट 2 का प्रैक्टिकल चल रहा था। प्रैक्टिकल परीक्षा तीन अलग-अलग ग्रुप में हुआ था। पहले ग्रुप का प्रैक्टिकल शुक्रवार को, दूसरे का शनिवार को और तीसरे ग्रुप का प्रैक्टिकल रविवार को हुआ। पहले  ग्रुप ने हमें बता दिया था कि एग्जामिनर बहुत सख्त हैं, टीचर्स की नहीं सुनते। वह शिक्षकों को लैबरेटरी के अंदर तक नहीं आने देते।  प्रैक्टिकल के दौरान उन्होंने कई लड़कियों को जांघों के बीच छुआ तो कुछ को पीछे और कुछ लड़कियों के तो ब्रेस्ट तक को हाथ लगाया।'

दोस्त के साथ मिलकर भाई ने कुल्हाड़ी से काटकर की बहन की हत्या, ये है वजह

मेरे ब्रा के स्ट्रैप सहलाए

छात्रा ने आगे अपने पोस्ट में लिखा,  प्रैक्टिकल के दौरान उन्होंने मुझे भी दो बार छुआ। पहली बार जब मैं मॉडल की पहचान के लिए गई तो, उसने पहले मेरे कूल्हे छुए। मैं दोबारा स्लाइड्स बनाने गई तो वह पहले मेरे पीछे आए और मेरी ब्रा की स्ट्रैप छूने लगे। 

क्या तुमको इसके अंडाशय नहीं दिख रहे?

छात्र ने आगे लिखा, तीसरी बार जब मैं  प्रैक्टिकल में मेंढक की चीड़फाड़ कर रही थी, तो मेरे पास आए और पूछा यह मेढ़क नर है या मादा। मैंने जवाब दिया, यह नर मेंढक है। इसके बाद उन्होंने बेहद बेकार तरीके से जवाब दिया कि यह मादा मेंढक है, क्या तुमको इसके अंडाशय नहीं दिख रहे। यह तुम्हारे अंदर भी हैं। ये सुन मैं एकदम घबरा गई और मुझे कुछ समझ नहीं आया कि मैं क्या करूं।'

नंबर काटने की दे रहा था धमकी

छात्रा ने आगे लिखा, उसने कई लड़कियों के साथ ऐसा किया। लेकिन हम से किसी ने कुछ इसलिए नहीं कहा क्योंकि वह बार-बार नंबर कम देन की धमकी दे रहा था। हम सबने चुपचाप इसकी हरकतों को बर्दाश्त कर लिया। 

#PunishSadatBashir चल रहा है इस पोस्ट को फेसबुक पर छात्रा के शेयर करने के बाद काफी लोग छात्रा के समर्थन में वापस आ गए हैं। वहीं ट्विटर पर आरोपी के खिलाफ  #PunishSadatBashir हैशटैग भी ट्रेंड कर रहा है। अभी तक इस मामले में 18 लड़कियों ने गवाही दे दी है। फिलहाल पुलिस मामले की कार्रवाई की है। 

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर सब्सक्राइब करें

टॅग्स :पाकिस्तान
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेट"यह तेरा काम है?": बांग्लादेश के लिटन दास के साथ मोहम्मद रिज़वान की तीखी नोकझोंक | VIDEO

विश्वईरान युद्ध के बीच रक्षा समझौते के तहत पाकिस्तान ने सऊदी में अपने 8,000 सैनिक और जेट किए तैनात

विश्वतेहरान में 90 मिनट तक बैठक?, अमेरिका-इजराइल के साथ टकराव के बीच पाकिस्तान के गृह मंत्री मोहसिन नकवी ने ईरान के राष्ट्रपति मसूद पेजेश्कियान के साथ उच्च स्तरीय वार्ता

भारत'पाकिस्तान को तय करना होगा भूगोल में रहना है या इतिहास बनना है' सेना प्रमुख

विश्वआज मानवता के सामने अनेक बड़ी चुनौतियां, पहले कोरोना आया, फिर युद्ध और अब energy crisis?, पीएम मोदी ने कहा- ये आपदाओं का दशक, वीडियो

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Case: ट्विशा शर्मा की मौत में ड्रग्स का एंगल खारिज, पोस्टमार्टम में 'फांसी' की पुष्टि; जांच में आया नया ट्विस्ट

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो