लाइव न्यूज़ :

पटना के शेल्टर होम से फरार हुईं चार लड़किया, सर्च में जुटी पुलिस

By एस पी सिन्हा | Updated: November 11, 2018 15:38 IST

लड़कियों के भागने की सूचना के बाद आश्रय गृह में हडकंप मच गया है। पुलिस को खबर लगते ही पूछताछ शुरू कर दी गई है। इ

Open in App

बिहार का आश्रय गृह एक बार फिर सवालों के घेरे में हैं। राजधानी पटना के आश्रय गृह की सुरक्षा की स्थिति एक बार फिर से सामने आ गई है, यहां आशा किरण आश्रय गृह से चार नाबालिग लडकियां फरार हो गईं। घटना राजधानी के पाटलिपुत्र कॉलोनी इलाके की है। फरार होने वाली चारों लडकियां बिहार के बाहर की रहने वाली हैं। आश्रय गृह से जैसे लडकियां भागी हैं, उस तरीके से हर कोई हैरान है। 

प्राप्त जानकारी के अनुसार शनिवार की देर रात आश्रय गृह से भागने के लिए लड़कियों ने खिड़की का सहारा लिया। इसके लिए उन्होंने खिड़की की ग्रिल में दुपट्टा बांधा और उसी के सहारे नीचे आकर भाग निकलीं। घटना की खबर आश्रय गृह के कर्मचारियों तक को नहीं हुई। सूचना मिलने के बाद पाटलिपुत्र थाने की पुलिस मामले की जांच कर रही है। थाना प्रभारी का कहना है कि जल्द ही लडकियों का पता लगा लिया जाएगा।

लडकियों के भागने की सूचना के बाद आश्रय गृह में हडकंप मच गया है। पुलिस को खबर लगते ही पूछताछ शुरू कर दी गई है। इसके लिए आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज खंगाली जा रही है। थाना प्रभारी टीएन तिवारी ने बताया कि आश्रय गृह के कर्मचारियों से भी पूछताछ की जा रही है। आश्रय गृह से फरार चारों लडकियां नाबालिग हैं। एक की उम्र 12 तो तीन 16 साल की हैं। पुलिस का कहना है कि अक्टूबर में इन्हें आश्रय गृह लाया गया था।

पूर्व में भी राजीव नगर थाना क्षेत्र के नेपाली नगर में स्थित आसरा गृह से चार लडकियों ने खिडकी के रास्ते से फरार होने का प्रयास किया था, लेकिन वे चारों भागने में कामयाब नहीं हुईं थीं। घटना के दो माह बाद फिर इसी आसरा गृह से दो लडकियां भागने में कामयाब हुईं थीं। इसमें एक युवती दानापुर थाना क्षेत्र में मिली थी, जबकि दूसरी का आज तक कोई सुराग नहीं मिला।

इसके बाद से ही आश्रय गृह की सुरक्षा पर सवालिया निशान लग गया था। वहीं, लडकियों को पकडने के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस आस-पास के इलाके में लगी सीसीटीवी का का भी सहारा ले रही है। बताया जा रहा है कि खिडकी से एक-एक कर उतरी लड़कियों को किसी ने भी नहीं देखा। घटना से आश्रय गृह के कर्मचारी सन्‍न हैं। पुलिस इस घटना में किसी की मिलीभगत के एंगल से भी जांच पडताल कर रही है।

टॅग्स :बिहारमुजफ्फरपुर बालिका गृह बलात्कार मामलापटना
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

ज़रा हटके'चिंकी-मोमो', 'चाइनीज' कहकर किया अपमान, अरुणाचल से आई डांस टीम के साथ पटना में बदसलूकी; VIDEO वायरल

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम