पंचकूला: हैवानियत की हद हुई पार, 40 लोगों ने चार दिन तक महिला के साथ किया गैंगरेप
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: July 20, 2018 01:09 PM2018-07-20T13:09:28+5:302018-07-20T13:09:28+5:30
खबरों की मानों को 40 लोगों ने एक 22 साल की महिला के साथ इस नीच हरकरत को अंजाम दिया। पीड़ित महिला विवाहित बताई जा रही है।
पंचकूला, 20 जुलाई : एक बार फिर से एक महिला की आवरू तार-तार हो गई है। हरियाणा के पंचकूला शहर से गैंगरेप की चौंका देने वाली घटना सामने आई है। खबर के अनुसार यहां 40 लोगों ने कथित रूप से एक महिला के साथ रेप किया है।
रेप के आरोप में गुजरात बीजेपी के पूर्व उपाध्यक्ष पर मामला दर्ज, कॉलेज में एडमिशन के नाम पर किया शोषण
खबरों की मानों को 40 लोगों ने एक 22 साल की महिला के साथ इस नीच हरकरत को अंजाम दिया। पीड़ित महिला विवाहित बताई जा रही है। इस विवाहित पीड़ित महिला के साथ 40 लोगों ने चार दिन तक रेप किया है।
वहीं, पीड़िता किसी तरह से उनके चंगुल से छूटकर भागी और पुलिस को इसकी सूचना दी है। लेकिन हैरानी की बात यह है कि गैंगरेप की घटना एक सरकारी गेस्ट हाउस में हुई। यहां पीड़िता को बंधकर बनाकर रखा गया था।
पीड़िता के द्वारा पुलिस को सूचना देने के बाद हैवानियत की सूचना के आधार पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। कहा जा रहा है कि फिलहाल पुलिस ने 2 लोगों को गिरफ्तार भी कर लिया है।गैंगरेप पीड़िता के मेडिकल परीक्षण में रेप की पुष्टि हो गई है। बताया जा रहा है कि यह सरकारी गेस्ट हाउस पंचकूला के मोरनी इलाके में स्थित है।
10 साल के बच्चे ने 6 साल की बच्ची के साथ किया रेप, स्कूल में दिया घटना को अंजाम
गेस्ट हाउस के आसपास का इलाका सुनसान है। पुलिस ने गेस्ट हाउस के मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने घटना के सिलसिले में दो आरोपियों अरेस्ट किया है। अन्य आरोपियों की तलाश जारी है। पुलिस ने लड़की का बयान दर्ज कर लिया है। फिलहाल पुलिस सभी आरोपियों की तलाश नें जुट गई है। ये अब तक की सबसे हैवानियत वाली घटना है।