लाइव न्यूज़ :

कर्नाटक में डॉक्टर की आत्महत्या के मामले की जांच का आदेश

By भाषा | Updated: August 21, 2020 17:01 IST

मुख्यमंत्री ने स्वास्थ्य अधिकारी एस आर नागेन्द्र के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया

Open in App
ठळक मुद्देडॉक्टर एस आर नागेन्द्र ने कहा था कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैंउन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह मैसुरु जिले के ऐलनहल्ली में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

कर्नाटक के मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा ने एक तालुक में कोविड-19 मामलों को संभाल रहे सरकारी चिकित्सक द्वारा कथित तौर पर काम के दबाव की वजह से आत्महत्या किये जाने के मामले की जांच का शुक्रवार को आदेश दिया। उन्होंने मैसूरू जिले के नंजनगुड़ तालुक के स्वास्थ्य अधिकारी एस आर नागेन्द्र के परिवार को 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने का भी ऐलान किया ।

मुख्यमंत्री ने पत्रकारों से कहा, ''डॉक्टर एस आर नागेन्द्र ने कहा था कि वह अपने वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा प्रताड़ित किये जाने से तंग आकर आत्महत्या कर रहे हैं। मैंने मामले की विस्तृत जांच का आदेश दिया है ताकि घटना के पीछे की सच्चाई पता चल सके।'' येदियुरप्पा ने नागेन्द्र की मौत पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने बृहस्पतिवार की सुबह मैसुरु जिले के ऐलनहल्ली में अपने आवास पर आत्महत्या कर ली थी।

मुख्यमंत्री ने कहा, ''आम तौर पर ड्यूटी पर तैनात डॉक्टर की मौत पर उसके परिवार को 30 लाख रुपये दिये जाते हैं, लेकिन इसे एक विशेष मामला मानते हुए उनके परिवार को 50 लाख रुपये दिए जाएंगे। मैंने उनके परिवार के किसी सदस्य को सरकारी नौकरी देने का भी फैसला लिया है।'' येदियुरप्पा ने कहा कि जांच सात दिन में पूरी हो जाएगी। उन्होंने कहा कि 50 लाख रुपये की अनुग्रह राशि के अलावा उनका जो भी बकाया होगा, परिवार को दिया जाएगा। इस बीच, नागेन्द्र और जिला स्तर के वरिष्ठ अधिकारी के बीच कथित बातचीत का ऑडियो वायरल हुआ है, जिसमें अधिकारी उन्हें कथित रूप से कोविड-19 की कम जांच करने के लिये डांट रहे हैं।

अधिकारी चिल्लाते हुए नागेन्द्र से कहते हैं, "कितने नमूने लिये गए हैं और आप कितने ले रहे हैं? मजाक समझ लिया है क्या? आप यहां खेलने आए हो? आप रोगियों से खेल रहे हो। अगर एक सप्ताह में आप 25 या 26 (कोविड) जांच कर रहे, तो मैं आपको देख लूंगा। आपको प्रतिदिन 150 लोगों की जांच करनी चाहिये। " इस घटना को लेकर प्रदर्शन के बाद नंजनगुड़ में हालात तनावपूर्ण हैं। 

टॅग्स :आत्महत्या प्रयासकर्नाटक
Open in App

संबंधित खबरें

भारतआदिवासी खेल: नई प्रतिभाओं की तलाश में एक सार्थक पहल

क्राइम अलर्टप्रोफेसर राजू से चक्कर और नंबर भी खूब दे रहे तुम्हे?, सहपाठियों ने अफवाहें फैलाकर मानसिक रूप से प्रताड़ित किया, 22 वर्षीय मेडिकल छात्रा निकिता ने दी जान?, सुसाइड नोट मिला

क्राइम अलर्ट'मैं कसूरवार हूं', बच्चे की मौत का गम नहीं सह पाई मां, टेक-सिटी बेंगलुरु में महिला इंजीनियर ने की खुदखुशी

क्राइम अलर्टAI के कारण अमेरिका में नौकरी खो दी?, मुस्लिम लड़की शाज़िया सिराज से शादी, बेरोजगार सॉफ्टवेयर इंजीनियर बानू चंद्र रेड्डी और पत्नी ने दी जान, सुसाइड नोट में लिखा-परिवार ने नहीं दिया साथ?

क्राइम अलर्टशादी से पहले कई लड़के से संबंध, विवाह के बाद 'अमीर' दोस्तों के साथ शराब पार्टी?, सास आशा और ससुर माधव कृष्ण ने घर किया बर्बाद, पति ने परेशान होकर पत्नी पर लगाए आरोप

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टशिक्षा संस्थाओं में भी अंधविश्वास का घेरा! 

क्राइम अलर्टपंजाब पुलिस ने सीमा पार से मादक पदार्थ तस्करी गिरोह का भंडाफोड़ किया, 2 गिरफ्तार, 4.13 किलोग्राम हेरोइन बरामद

क्राइम अलर्टबिहार के मोतिहारी जिले में जहरीली शराब कांड में मरने वालों की संख्या हुई 10, कई लोगों की स्थिति अभी भी गंभीर

क्राइम अलर्टबिहार की राजधानी पटना से सटे खगौल में अपराधियों ने खुद को कस्टम अधिकारी बताकर स्वर्ण व्यापारियों से लूटा 16 किग्रा सोना

क्राइम अलर्टयूपी के मदरसे में शिक्षकों ने 10 साल के बच्चे को पीटा, एक ने उसे पकड़कर रखा, दूसरे ने डंडे से मारा, VIDEO