लाइव न्यूज़ :

पत्नी से अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने पर पति के खिलाफ 377 का मामला दर्ज, सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई जल्द

By कोमल बड़ोदेकर | Updated: July 21, 2018 08:51 IST

दिल्ली हाई कोर्ट ने मजह दो दिन पहले ही मैरिटल रेप पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा था कि पति महिला पर जबर संबंध बनाने का दबाव नहीं बना सकता, लेकिन इस फैसले के महज दो दिन बाद ही एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें पति अपनी पत्नि पर जबरन ओरल सेक्स करने के का दबाव बना रहा था।

Open in App

नई दिल्ली, 21 जुलाई। दिल्ली हाई कोर्ट ने मजह दो दिन पहले ही मैरिटल रेप पर दिल्ली हाईकोर्ट ने अहम फैसला सुनाते हुए कहा था कि पति महिला पर जबर संबंध बनाने का दबाव नहीं बना सकता, लेकिन इस फैसले के महज दो दिन बाद ही एक ऐसा अजीबोगरीब मामला सामने आया है जिसमें पति अपनी पत्नि पर जबरन ओरल सेक्स करने के का दबाव बना रहा था।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मामला गुजरात के बनासकांठा जिले का है। जहां एक महिला ने अपने पति के खिलाफ जबरन अप्राकृतिक सेक्स करने का आरोप लगाते हुए मामला दर्ज करवाया है। महिला ने आईपीसी की धाराओं 375 और 377 के तहत पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है।

अब ये मामला सुप्रीम कोर्ट पहुंचा है जहां अप्राकृतिक यौन संबंध बनाने, ओरल सेक्स करने के लिए प्रताड़ित करने और दबाव डालने के मामले में सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई के लिए हरी झंडी देते हुए पति के खिलाफ नोटिस जारी किया है।

अपनी याचिका में महिला ने अपने पति पर आरोप लगाते हुए कहा है कि विवाह के चार साल के दौरान पति ने उस पर ओरल सेक्स और अप्राकृतिक संबंध बनाने का दबाव डाला। सहमति के बिना पति ने यौन संबंध के वीडियोज भी बनाए। इस मामले में जस्टिस एनवी रमन्ना और जस्टिस एमएम शांतनगौदार की बेंच में आरोपी पति को नोटिस जारी कर अपना पक्ष रखने के लिए कहा है।

बता दें कि दो दिन पहले ही एक मामले की सुनवाई के दौरान कोर्ट ने अपना फैसला सुनाते हुए कहा था कि पति यौन संबंध बनाने के लिए अपनी पत्नी को प्रताड़ित या दबाव नहीं डाल सकता। कई बार ये दबाव आर्थिक भी होता है जिसमें घर खर्च, बच्चों की स्कूल की फीस जैसी और अन्य कई चीजें शामिल हैं। कोर्ट ने कहा था कि पति इन खर्चों को रोकता है तो पत्नि को मजबूरी में जबरन यौन संबंध बनाना पड़ता है। ये अपराध की श्रेणी है।

टॅग्स :सुप्रीम कोर्टक्राइमक्राइम न्यूज हिंदी
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टपति-पत्नी और वो..., अवैध संबंध के चलते महिला ने सुहाग को उतारा मौत के घाट; आगरा पुलिस का खुलासा

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?