लाइव न्यूज़ :

अलग-अलग हादसाः कांवड़िए सहित आठ लोगों की मौत, पांच अन्य घायल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: July 27, 2019 15:08 IST

पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई। हादसे में हरियाणा निवासी 23 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी गांव में एक अन्य घटना में राजमार्ग पर एक कांवड़ शिविर में शुक्रवार रात को आरिफ नाम के एक मजदूर की मौत हो गई।

Open in App
ठळक मुद्देपुलिस ने बताया कि आरिफ के परिजन ने शिविर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। एक व्यक्ति ने तेज गति से कार चलाते हुए सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई।

मुजफ्फरनगर में बरला गांव के समीप दिल्ली-देहरादून राष्ट्रीय राजमार्ग पर दो मोटर साइकिलों की एक-दूसरे से भिड़ंत में एक कांवड़िये की मौत हो गई और चार अन्य कांवड़िये गंभीर रूप से घायल हो गए।

पुलिस ने शनिवार को बताया कि दुर्घटना शुक्रवार रात को हुई। हादसे में हरियाणा निवासी 23 वर्षीय अरुण की मौत हो गई। घायलों को अस्पताल में भर्ती करा दिया गया है। इसी गांव में एक अन्य घटना में राजमार्ग पर एक कांवड़ शिविर में शुक्रवार रात को आरिफ नाम के एक मजदूर की मौत हो गई।

वह दुर्घटनावश उबलते तेल की कड़ाही में गिर गया था। पुलिस ने बताया कि आरिफ के परिजन ने शिविर के समीप शव रखकर प्रदर्शन किया और मुआवजे की मांग की। उन्होंने बताया कि पुलिस के हस्तक्षेप के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। 

तेज रफ्तार वाहन ने मजदूरों को कुचला, दो की मौत

नोएडा के थाना बीटा-दो क्षेत्र के एच्क्षर गांव के पास एक व्यक्ति ने तेज गति से कार चलाते हुए सड़क किनारे झोपड़ी में सो रहे तीन मजदूरों को कुचल दिया। इस घटना में दो की मौत हो गई जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल है।

थाना बीटा- दो के प्रभारी निरीक्षक अजय कुमार ने बताया कि बीती रात एच्क्षर गांव के पास एक कंपनी में काम करने वाले मजदूर सड़क किनारे बनी अपनी झोपड़ी में सो रहे थे। देर रात राजू भाटी नामक युवक अपनी कार लेकर वहां से गुजरा और तेजी व लापरवाही से वाहन चलाते हुए उसने मजदूरों की झोपड़ी में अपनी कार चढ़ा दी।

इस घटना में सियाराम, संजय और मोनिका नामक तीन मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी ने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने तीनों को एक अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान सियाराम और संजय की मौत हो गई। मोनिका की हालत अत्यंत नाजुक बनी हुई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है। 

कार और लॉरी की टक्कर में पांच लोगों की मौत

वेल्लालोर में एक कार और लॉरी की टक्कर में एक महिला सहित पांच लोगों की मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि परिवार सेलम जा रहा था। तभी यह हादसा हुआ। उन्होंने बताया कि परिवार के चारों सदस्यों की मौके पर ही मौत हो गई और चालक ने अस्पताल में दम तोड़ा। पुलिस ने बताया कि जांच जारी है। 

टॅग्स :क्राइम न्यूज हिंदीउत्तर प्रदेशनोएडा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL: बुलडोजर पर सवार होकर पहुंची विधायक, वायरल हुआ अनोखा अंदाज

क्राइम अलर्टपटना परसा बाजारः 3 साल की बच्ची से यौन उत्पीड़न, रिश्तेदार सहित 2 आरोपी अरेस्ट, अस्पताल में भर्ती मासूम?

भारतलखनऊ सहित यूपी के 17 शहरों में कूड़े का अंबार?, मतदान करने असम गए हजारों सफाईकर्मी, 12 अप्रैल को लौंटेगे?

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टबिहार में बेखौफ अपराधियों ने बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के समधी के घर पर चलाई गोली, तीन लोगों को लगी गोली

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?