लाइव न्यूज़ :

गौरव चंदेल मर्डर केस: हापुड़ पुलिस को मिली कामयाबी, 20 दिन बाद एक आरोपी गिरफ्तार, जानें पूरा मामला

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: January 26, 2020 19:34 IST

मालूम हो कि 6 जनवरी की रात गौरव चंदेल की हत्या हो गई थी, बाद में उनकी कार गाजियाबाद से बरामद की गई थी। यह गिरफ्तारी मर्डर के ठीक 20 दिन बाद किया गया है। 

Open in App
ठळक मुद्देथाना फेस -3 क्षेत्र के परथला चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दीघटना के दूसरे दिन पुलिस को मौके से 32 बोर का कारतूस मिला था।

नोएडा के चर्चित गौरव चंदेल मर्डर केस मामले में पुलिस को एक कामयाबी हासिल हुई है। रविवार (26 जनवरी) को हापुड़ पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।

पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है। मालूम हो कि 6 जनवरी की रात गौरव चंदेल की हत्या हो गई थी, बाद में उनकी कार गाजियाबाद से बरामद की गई थी। यह गिरफ्तारी मर्डर के ठीक 20 दिन बाद किया गया है। 

जानें पूरा मामला

इस घटना की फुटेज सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई जिसके आधार पर बदमाशों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। गौरव की लूटी हुई कार, उसकी हत्या के आठ दिन बाद गाजियाबाद के मसूरी थाना क्षेत्र में लावारिस मिली। उसका मोबाइल फोन एक राहगीर को मिला जिसे एसटीएफ ने कल बृहस्पतिवार को अपने कब्जे में ले लिया है। इस घटना की जांच में लापरवाही बरतने के आरोप में एक थाना प्रभारी समेत छह पुलिस वालों को निलंबित किया गया तथा एक चौकी प्रभारी को लाइन हाजिर किया गया है। पुलिस को इस मामले को लेकर मिर्ची गैंग पर शक है।

मामले की जांच उप्र एसटीएफ सहित पुलिस की पांच टीमें कर रही हैं। गौरतलब है कि गुरुग्राम में स्थित एक सर्जिकल उपकरण बनाने वाली कंपनी में काम करने वाले मैनेजर गौरव चंदेल 6 जनवरी को कंपनी से ग्रेटर नोएडा स्थित अपने घर लौट रहे थे।

थाना फेस -3 क्षेत्र के परथला चौक के पास अज्ञात बदमाशों ने उनकी गोली मारकर हत्या कर दी, तथा उनकी कार, लैपटॉप, मोबाइल फोन आदि लूट ले गए थे। घटना के दूसरे दिन पुलिस को मौके से 32 बोर का कारतूस मिला था। लूटी गई कार तीन दिन पूर्व थाना मसूरी क्षेत्र में लावारिस मिली। सूत्रों के अनुसार, फॉरेंसिक टीम से कार की जांच कराई गई जिसने कार से कुछ फिंगरप्रिंट्स उठाए तथा उन्हें जांच के लिए लखनऊ स्थित लैब में भेजा।  

टॅग्स :हत्याकांडनॉएडा
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्ट2 साल से चचेरे भाई से अवैध संबंध, भाई मेराज अली ने पैर पकड़ा और माता रबिया खातून-पिता मोहम्मद मनीर ने तकिये से मुंह दबा कर बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्टबड़े भाई और भाभी को पिता प्रसिद्ध नारायण दीक्षित ने मार डाला, घर में ही किसी बात को लेकर झगड़ा?, छोटे बेटे ने सिर पर लोहे की रॉड से वार कर की हत्या?

क्राइम अलर्टबेटे की चाहत, 2 बेटी उमेरा-आयशा और 26 वर्षीय पत्नी फरहत को स्विमिंग पूल में गिराकर मार डाला?, फरहत तीसरी बार गर्भवती और पेट में बेटी पल रही थीं?

क्राइम अलर्टदोस्त से संबंध बनाओ?, मना किया तो प्रेमी किशन और पिंकू ने मिलकर प्रेमिका को मार डाला, मोबाइल दिलाने का लालच देकर घर से बुलाया था?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टएक वर्ष से शादी का झांसा देकर नाबालिग लड़की से रेप, 23 वर्षीय प्रियेस रंजन अरेस्ट, दहेज में मांगे 500000 रुपये

क्राइम अलर्टबिहार सिपाही भर्ती घोटालाः मुश्किल में पूर्व डीजीपी एसके सिंघल?, ईओयू ने किया जवाब तलब, गंभीर खामियां सामने

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

क्राइम अलर्टगर्लफ्रेंड शगुफ्ता शमीम के साथ-साथ नौकरानी भी करोड़ों की मालकिन, चलती है थार से?, बिहार में गैलेन्ट्री अवार्ड से सम्मानित डीएसपी गौतम कुमार ने किए कारनामे?

क्राइम अलर्टसासाराम में मैरिज हॉल एंड होटल से 82 युवक-युवतियां आपत्तिजनक हालत?, 40 से ज्यादा लड़कियां और कई शादीशुदा, देह व्यापार धंधे के खिलाफ मुहिम