लाइव न्यूज़ :

सुहागरात में पति ने यौनवर्धक गोलियां खाकर पत्नी से संबंध बनाए, 7 दिन बाद पत्नी की हो गई मौत, जानें पूरा मामला

By रुस्तम राणा | Updated: February 13, 2024 16:25 IST

मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है।

Open in App
ठळक मुद्देमहिला की शादी 3 फरवरी को उरई के रहने वाले शख्स से हुई थीपीड़ित पक्ष के अनुसार, महिला को 7 फरवरी को अस्पताल में भर्ती कराया गया था तीन दिन इलाज के बाद 10 फरवरी को अस्पताल अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया

हमीरपुर (यूपी):उत्तर प्रदेश के हमीरपुर में एक नवविवाहित महिला की उसके इंजीनियर पति द्वारा पहली रात को यौनवर्धक गोलियाँ खाने के बाद कथित तौर पर यौन संबंध बनाने के बाद मृत्यु हो गई। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि महिला की हालत गंभीर रूप से बिगड़ गई थी, क्योंकि उसके पति ने शादी की रात कामोत्तेजक गोलियां खा लीं जिससे महिला बुरी तरह घायल हो गई। महिला को कानपुर जिले के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया, जहां दुर्भाग्य से उसने दम तोड़ दिया।

पीड़ित पक्ष के अनुसार, महिला को बुधवार (7 फरवरी) को अस्पताल में भर्ती कराया गया था और शनिवार (10 फरवरी) को अस्पताल अधिकारियों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक महिला के परिजनों ने पुलिस अधीक्षक (एसपी) को प्रार्थना पत्र देकर पति और उसके परिवार के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। खबर है कि पति घर में ताला लगाकर परिवार समेत गांव से भाग गया है।

महिला की शादी 3 फरवरी को उरई के रहने वाले शख्स से हुई थी और महिला के माता-पिता की पहले ही मौत हो चुकी है। उसके भाई, जो सरकारी नौकरी करता है, ने उसकी शादी की भव्य व्यवस्था की थी। विदाई समारोह के बाद शनिवार (4 फरवरी) को महिला अपना घर छोड़कर ससुराल चली गई।

कथित तौर पर दुल्हन के पति ने यौन शक्ति बढ़ाने वाली गोलियां खाकर उसके साथ इतनी ज्यादती की कि वह गंभीर रूप से घायल हो गई और उसकी हालत बिगड़ने लगी। हालत बिगड़ने पर महिला को स्त्री रोग विशेषज्ञ के पास ले जाया गया, डॉक्टर ने बताया कि महिला के साथ इतना अत्याचार किया गया कि मानो उसके साथ सामूहिक दुष्कर्म किया गया।

महिला कानपुर में एक शादी में शामिल होने गई थी, जहां उसकी तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उसे कानपुर के एक निजी नर्सिंग होम में ले जाया गया। महिला की हालत बिगड़ने पर उसके पति ने गोलियां खाकर उसके साथ वाइल्ड सेक्स करने की बात कबूल की है। पहली रात के दौरान लगी चोटों के कारण महिला की जान चली गई। उसके प्राइवेट पार्ट पर लगी चोटों के कारण इन्फेक्शन हो गया और 10 फरवरी को अस्पताल में इन्फेक्शन के कारण उसकी मौत हो गई।

टॅग्स :उत्तर प्रदेशहमीरपुरuttar pradesh
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टTwisha Sharma Death Case: 10000 रुपये इनाम की घोषणा, फरार वकील-पति समर्थ सिंह की अग्रिम जमानत याचिका खारिज, पासपोर्ट रद्द करने की प्रक्रिया जारी, वीडियो

क्राइम अलर्टमां का कटा हाथ लेकर 3 दिन तक भटकता रहा ITBP जवान, कानपुर की घटना से सनसनी

क्राइम अलर्टTwisha Sharma death case: 60 दिन की गर्भवती और मारिजुआना का सेवन?, ट्विशा शर्मा की सास ने कहा-ग्लैमर की दुनिया में धकेली गई और माता-पिता ने छोड़ दी?

क्राइम अलर्टउत्तर प्रदेश में वैन और ट्रक की भीषण टक्कर में 10 लोगों की मौत, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गहरा शोक व्यक्त किया

भारतअखिलेश यादव से मिले राजकुमार भाटी, सपा प्रमुख ने कहा- भाषा और आचरण में संतुलन-मर्यादा बनाए रखिए?, आपकी टिप्पणी से किसी वर्ग या व्यक्ति अपमानित ना हो?

क्राइम अलर्ट अधिक खबरें

क्राइम अलर्टडंडा और रॉड से हमला कर पत्नी फूल कुमारी दास, 3 बच्चे ह्रदय दास, संध्या दास और सोन दास को मार डाला, चंदनपट्टी गांव से दिल दहला देने वाली घटना

क्राइम अलर्टनीट पेपरफूट मामले में सीबीआई टीम की नागपुर-चंद्रपुर में छापेमारी, दो छात्राओं और एक छात्र से पूछताछ, लातूर से मिली थी ‘नागपुर लिंक

क्राइम अलर्टTelangana: दूसरी शादी के लिए महिला ने पानी की टंकी में डुबोकर अपनी छह साल की बेटी को मार डाला

क्राइम अलर्ट29 वर्षीय पंजाबी गायिका यशविंदर कौर की कथित अपहरण के छह दिन बाद मिली डेड बॉडी

क्राइम अलर्टसुखदेवगिरी गोस्वामी से जागृति की शादी, 2 बच्चे की मां को पति के बड़े भाई शांतिगिरी से हुआ प्यार और की शादी, मन नहीं भरा तो कांतिलाल से दूसरा प्रेम?, 25000 रुपये देकर ऐसे रचा साजिश?